गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आवाज बदलकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए हजारों रुपये

None 2024-03-30 10:51:21
आवाज बदलकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए हजारों रुपये

दिल्ली उत्तरी पश्चिम जिला की साइबर थाने में एक ऐसा ही फ्रॉड दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़ित से 25 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस मामला दर्ज करके पीडि़त से फोन व बैंक खाता नंबर लेकर आरोपी को पकडऩे की कोशिश कर रही है

नई दिल्ली,(Shah Times)। बस कैसे यकीन करें कि कॉलर कौन है,जबकि कॉलर आपके बारे में पूरी जानकारी दे रहा है और जानकार की हू बा हू आवाज निकालकर सहायता मांग रहा है तो। 

उत्तरी पश्चिम जिला की साइबर थाने में एक ऐसा ही मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पीडि़त से 25 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस मामला दर्ज करके पीडि़त से फोन व बैंक खाता नंबर लेकर आरोपी को पकडऩे की कोशिश कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता लाल किशोर यादव परिवार के साथ मदन ढाबा,नरेला इलाके में रहते हैं। वह ढाबा में ही काम करता है। लाल किशोर ने दी शिकायत में बताया कि बीते 12 जनवरी सुबह 11 बजे उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया था। कॉलर ने पहले उसका हालचाल पूछा और फिर बोला मैं मनीष मैचिंग सेंटर नरेला से बोल रहा हूं। कमला मार्किट कपड़ा लेने आया था। किसी वजह से 25 हजार रुपये कम पड़ गए हैं। रुपये ऑनलाईन दे दो। वापिस आते ही ढाबे पर दे दूंगा। 

कॉलर की आवाज पूरी तरह से जानकार से मिल रही थी। उसने विश्वास करके सात बारी में पच्चीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। अचानक से वाट्सएप पर दिये नंबर भी डिलीट हो गए। वह तुरंत मनीष मैचिंग सेंटर पर पहुंचा। जहां पर आपबीती बताई तो पता चला कि वहां उससे पैसे नहीं मांगे गए थे और न ही फोन नंबर उनका व उनके किसी भी जानकार का है। खुद को ठगा महसूस करके उसने थाने में शिकायत दी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर