गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कोबरा गैंग के तीन ड्रग तस्कर करोड़ों की हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

None 2024-04-28 16:22:07
कोबरा गैंग के तीन ड्रग तस्कर करोड़ों की हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 2 करोड़ 5 लाख की 2058 ब्लॉट्स व 6 ग्राम अवैध हेरोइन हुई बरामद एलसीडी मंगवाने के लिये अभियुक्त डार्क वैब का करते थे इस्तेमाल बरामद एलसीडी कॉलेज स्टूडेंट और पार्टियों में होनी थी सप्लाई पूर्व में भी दून पुलिस नशे की तस्करी में लिप्त कोबरा गैंग के सरगना सहित विदेशी महिला नशा तस्कर को कर चुकी है गिरफ्तार

देहरादून, मयूर गुप्ता (Shah Times) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था की नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करें। कप्तान के आदेश के बाद हरकत में आई प्रेम नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पूर्व से ही गठित टीम के माध्यम से कोबरा गैंग के सदस्यों द्वारा देहरादून में हाई प्रोफाइल एलसीडी सप्लाई किये जाने की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रेमनगर’ द्वारा थाना स्तर पर तत्काल अलग अलग टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे l


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि कोबरा गैंग के सदस्यों को पढ़ने के लिए पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया तो इस दौरान नंदा की चौकी बिधोली रोड से तीन नशा तस्कर अभियुक्तों को हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ एलसीडी 2058 ब्लॉटस, 6 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार कियाl


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पड़े कहीं नशा तस्करों के पास से प्रेम नगर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो गाड़ियों को सीज किया । उन्होंने बताया कि पदक पदार्थ की तस्करी करने में पड़े थे तीनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्वीरों से खाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम रजत भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, शिवम अरोड़ा पुत्र अशोक अरोड़ा निवासी हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश गिरोटी पुत्र स्वर्गीय प्रवीण गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड थाना कैंट देहरादून बताएंl


पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पूछ्ताछ के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों ने बताया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जहाँ से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी, जिसके बाद वे तीनो कोबरा गैंग के सम्पर्क में आ गये तथा देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टीयों में एलसीडी और हेरोइन की सप्लाई करने लगे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रजत भाटिया द्वारा बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से एलसीडी मंगवाता है तथा कृष गिरोटी, जो एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है व शिवम अरोडा जो पूर्व एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था, अलग-अलग शिक्षण संस्थानो के छात्रों से सम्पर्क कर उन्हें एलसीडी और अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते है।

पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टियों मे एलसीडी के साथ अन्य मादक पदार्थो की भी मांग होने के कारण अभियुक्त अपने पास हीरोइन व अन्य हाईप्रोफाइल ड्रग्स भी रखते है।
अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा कुछ बड़े एलसीडी डीलर के संबंध में जानकारी दी गई है जिनको चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए नशा तस्वीरों के पास से पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन, इको स्पोर्ट्स कार संख्याUK07 DP 3535 , बलेनो कार संख्या HR26 CY 3362 बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0 तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।) एसएसपी द्वारा 25000/- रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर