गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तीन मंजिला इमारत गिरी, 8 की मौत,24 गंभीर घायल

None 2024-09-08 09:00:06
तीन मंजिला इमारत गिरी, 8 की मौत,24 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ जिले में तीन मंजिला इमारत गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया।

लखनऊ, (शाह टाइम्स)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में शनिवार शाम तीन मंजिला इमारत गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

राज्य के गृह सचिव संजीव गुप्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत गिर गई है, जिसमें से अब तक 24 लोगों को जिंदा बचाकर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है जबकि पांच अन्य की मौत हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और जिला प्रशासन समेत विभिन्न एजेंसियां ​​लगी हुई हैं। हताहतों का पता लगाने के लिए ड्रोन और सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य फिलहाल जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C_pG-z8P0oT/?igsh=MWR5YWsyY2djbmhrdA==

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बताया कि घायलों को केजीएमयू और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य समाप्त होने के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता है।  उन्होंने बताया कि इमारत में एक मोटर कंपनी और एक पैकेजिंग कंपनी के साथ-साथ एक दवा गोदाम भी था।

इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान पंकज तिवारी (40), धीरज गुप्ता (48) और अरुण सोनकर (28) के रूप में हुई है। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना आज शाम को हुई जब इमारत अचानक ढह गई। इमारत के गिरने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ जिले में एक इमारत गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर