शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टाइगर—ज़हरा का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' हुआ रिलीज

None 2023-07-21 14:22:11
टाइगर—ज़हरा का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' हुआ रिलीज

प्यार को महसूस करने और दिल खोलकर नाचने के लिए हो जाइए तैयार टाइगर और ज़हरा का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज हो गया है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और अभिनेत्री ज़हरा एस खान (Zahrah S Khan) का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' (Love Stereo Again) रिलीज हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित लव स्टीरियो अगेन में टाइगर श्रॉफ और ज़हरा एस खान के बीच केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। मनीष शंटी द्वारा निर्देशित यह गाना अंतर्राष्ट्रीय संगीत उस्ताद एडवर्ड माया और जाने-माने संगीतकार तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।गाने के बोल श्रद्धा पंडित और अंतर्राष्ट्रीय गीतकार एडुआर्ड मैरियन , एल्डार मंसूरोव और कॉर्नेवा विक्टोरिया द्वारा लिखे गए हैं।

भूषण कुमार ने कहा, यह गाना टाइगर, ज़हरा, एडवर्ड और तनिष्क का एक बड़ा सहयोग है। भारतीय स्पर्श के साथ इस फ्रेश और कंटेम्प्ररी ट्रैक निश्चितरूप से लोगों का दिल जीतेगा। एडवर्ड माया ने कहा, मैं ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस गीत का एक नया संस्करण लेकर बेहद उत्साहित हूँ। हमने ट्रैक को एक नया आयाम दिया है और मैं इस अद्भुत प्रस्तुति को दुनिया को सुनने के लिए उत्साहित हूं।

https://youtu.be/aXojslK7w4I

टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'लव स्टीरियो अगेन' (Love Stereo Again) का हिस्सा बनना बहुत ही रोमांचकारी रहा है ऐसे प्रतिष्ठित गीत में योगदान देना मेरे लिए गर्व की बात है । ट्रैक रिकॉर्ड करने से लेकर संगीत वीडियो फिल्माने तक, हर पल धमाकेदार था। यह पार्टी एंथम वास्तव में अपने आप में बहुत ही शानदार है और मैं इसकी धुन पर सभी को थिरकते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। प्यार को महसूस करने और दिल खोलकर नाचने के लिए तैयार हो जाइए!

https://twitter.com/iTIGERSHROFF/status/1681552110142337024

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ज़हरा एस खान ने कहा, ऐसा हर रोज़ नहीं होता कि किसी को टाइगर श्रॉफ के साथ कदम मिलाने का मौका मिले, जो एक शानदार कलाकार हैं और वे मेरे पसंदीदा में से एक हैं। यह गाना बिल्कुल नया है और मैं हर किसी के इस उत्कृष्ट कृति को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हूं । तनिष्क बागची ने कहा, एडवर्ड माया के साथ सहयोग करना और क्लासिक हिट में एक नया स्पर्श जोड़ना सम्मान की बात थी। 'लव स्टीरियो अगेन' भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं टाइगर और ज़हरा को एक साथ लेकर आये हैं, और दर्शकों के समक्ष नया साउंड पेश कर के बेहद उत्साहित हूँ। श्रद्धा पंडित ने कहा, लव स्टीरियो अगेन भारतीय और पश्चिमी ध्वनियों का संगम है। टाइगर, ज़हरा और तनिष्क के साथ काम करना और इसमें भारतीय सार जोड़ना रोमांचक था।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर