शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टीएमयू के कुलाधिपति को अयोध्या आने का आमंत्रण

None 2023-12-20 11:52:39
टीएमयू के कुलाधिपति को अयोध्या आने का आमंत्रण

अयोध्या की पावन भूमि वंदनीय और पूज्यनीय, भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलावा मेरे और टीएमयू परिवार के लिए सौभाग्य की बात : कुलाधिपति

मुरादाबाद । तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद (TMU Moradabad) के कुलाधिपति सुरेश जैन (Suresh Jain) को भी 22 जनवरी को अयोध्या आने का आमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भेजा गया है। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शंखनाद करेंगे। अभिजीत मुहूर्त 12.20 पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देशभर में विभिन्न क्षेत्रों की करीब छह हज़ार हस्तियों को इन्विटेशन भेजे गए हैं, जिनमें चार हज़ार साधु संत शामिल हैं। आमंत्रण पत्र में इन आस्थावान लोगों से 21 जनवरी को दोपहर तक अयोध्या पधारने का आग्रह किया गया है। मेरा सौभाग्य है, इन आस्थावान लोगों में मैं भी शामिल हूं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

अयोध्या (Ayodhya) में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्रति तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) के कुलाधिपति परिवार की अगाध आस्था है। कुलाधिपति सुरेश जैन (Suresh Jain), जीवीसी मनीष जैन (GVC Manish Jain) और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन (Akshat Jain) कहते हैं, अयोध्या की पावन धरती वंदनीय एवम् पूज्यनीय है। देश और विदेश के करोड़ों रामभक्तों की तपस्या का प्रतिफल है, सालों साल के बाद भगवान राम का वैभव लौट रहा है। अंततः राम 22 जनवरी को अपने इस भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, दिगंबर जैन समाज के 24 तीर्थंकरों में से पांच तीर्थंकरों ने अयोध्या में ही जन्म लिया था।

https://shahtimesnews.com/tamil-nadu-cm-urges-pm-to-release-rs-9033-crore-immediately/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर