गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन।

None • 2025-08-24 21:33:38
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन।
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन। इन दिनों मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ गर्मी से तो राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीमारियों का आगमन भी हो चुका है। इस मौसम में गले की खराश होना, नजला- खांसी और बुखार होना आम बात है।जिसके चलते हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बहुत आवश्यकता होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके घर में आसानी मिल जाएगी। जिनका सेवन करने से आप इन बीमारियों से राहत पा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन सी है वह चीजें। इन द‍िनों द‍िल्‍ली का मौसम बदला हुआ है। ऐसे में गले में खराश, जलन या सूजन की शिकायत आम हो गई है। लेक‍िन अक्सर ये छोटी सी परेशानी बोलने, खाने और यहां तक कि सोने में भी मुश्किलें खड़ी कर देती है। इससे न‍िजात पाने के ल‍िए आप कुछ घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं। दरअसल, आपके किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपको राहत द‍िलाने में कारगर साब‍ित हो सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्‍खों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें अपनाकर आप गले की खराश और जलन से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं। कौन सी वह चीजें? शहद और गर्म पानी का सेवन करना शहद में सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो गले को आराम और राहत पहुंचाने का काम करते हैं। एक चम्मच शहद को गर्म पानी में घोलकर पीने से गले के दर्द और बेचैनी से तुरंत आराम मिलता है। अदरक की चाय पीना अदरक, जो एक आम मसाला है, अपने गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है जो जलन और दर्द को कम करती है। अदरक की चाय पीने के ल‍िए आप कुछ टुकड़ों को गर्म पानी में उबाल लें और स्वाद बढ़ाने और आराम पाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। इससे भी गले की जलन शांत होती है। हल्दी वाले दूध का सेवन करना हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी और हील‍िंग गुणों के ल‍िए जाना जाता है। ये भी गले की जलन और खराश को शांत करता है। हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले की जलन कम होती है, रिकवरी में मदद मिलती है और इम्युनिटी भी बूस्‍ट होती है। स्‍टीम लेना खासकर जब कफ या एलर्जी हो, तो भाप लेना भी गले को तुरंत राहत देने का एक आसान तरीका है। पांच से 10 मिनट तक गर्म हवा में सांस लेने से गले को आराम मि‍लता है। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। दालचीनी का पानी पीना दालचीनी अपने गर्म और सुगंधित गुणों के ल‍िए जाना जाता है। ये गले की जलन से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है। दालचीनी के एक टुकड़े को पानी में उबाल लें। इसके बाद हल्‍का ठंडा करके इसे पी लें। इससे भी आपको तुरंत आराम मिलेगा। एलोवेरा जूस का सेवन करना एलोवेरा की ठंडी तासीर गले की जलन को शांत करने के लिए एक आसान तरीका है। इसके जूस को पानी के साथ मिलाकर पीने से खराश कम होती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर