गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल मिलाकर लगाएं यह चीजें।

None 2025-04-13 18:14:26
सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल मिलाकर लगाएं यह चीजें।
सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल मिलाकर लगाएं यह चीजें। आज कल सभी सफेद बालों की समस्या से परेशान है। कुछ लोगों के तो उम्र से पहले ही सफेद बाल होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में वह अपने बालों को काला करने के लिए बहुत से उपाय करते है। लेकिन फिर भी उनके बाल सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही काले होते है और फिर कुछ दिन बाद सफेद होना शुरू हो जाते है। इस समस्या से निज़ात दिलाने के लिए आज हम आपको एक तेल के बारे में बताने वाले है। इस तेल को आप घर में तैयार कर सकते है। आइए जानते हैं कौन सै वह तेल? सफेद बाल एक आम समस्या बनते जा रहे हैं, चाहे उम्र कम ही क्यों न हो। इसे छुपाने के लिए लोग मेहंदी या बाजार के केमिकल हेयर कलर्स का सहारा लेते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। काले, घने और लंबे बाल पाने का सपना हर किसी होता है, लेकिन जिन लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं, उनके लिए ये किसी बुरे सपने जैसा होता है। हालांकि ज्यादातर लोग सफेद बाल को काला बनाने के लिए मेहंदी लगाते हैं, लेकिन यह परमानेंट इलाज नहीं है। अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाना चाहते हैं, तो यहां हम एक आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो बालों को चमकदार काला बनाने में मदद कर सकता है। नारियल तेल में खास चीज मिलाकर इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। आइए जानते है क्या है वह चीजें। नारियल तेल बालों के लिए क्यों होता है अच्छा नारियल तेल बालों के लिए एक प्राकृतिक वरदान है। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। यह बालों को गहराई तक मॉइस्चराइज़ करता है और सफेद बालों को काला करने में सहायक होता है। पुराने समय में भी लोग अपने बालों में लगाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते थे। बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें। सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाना फायदेमंद माना जाता है। इन कुछ चीजों को मिलाने से नारियल तेल हमारे बालों को काला करने में सहायक होगा।

आंवला पाउडर

आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बालों को नेचुरल कलर देने में मदद कर सकते हैं। नारियल तेल को हल्का गर्म करें। उसमें 2-3 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

करी पत्ते

करी पत्ते सफेद बालों को नियंत्रित करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों को सबसे पहले नारियल तेल में उबालें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे बालों पर लगाएं।

भृंगराज पाउडर

यह बालों की प्राकृतिक काले रंग को बनाए रखने में मदद करता है। नारियल तेल में भृंगराज पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण का हफ्ते में 2 बार उपयोग करें। कैसे करें इस्तेमाल नारियल तेल से बने इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह शम्पू से धो लें। इस तेल के मिश्रण का रेगुलर इस्तेमाल करने से बालों पर फर्क दिखने लगेगा। यह उपाय न केवल सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करेगा, बल्कि आपके बालों को पोषण भी देगा। मेहंदी लगाने की बजाय इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर