गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें इन फलों का सेवन।

None 2025-04-17 15:59:37
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें इन फलों का सेवन।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें इन फलों का सेवन।   गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक बनाएं रखने के लिए लोग बहुत सी चीजों का सेवन करते है। जिसके चलते आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले है जिनका सेवन करने पर गर्मी से राहत मिलती है। दरअसल ये फल गर्मियों में आपके शरीर ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिएइन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखेंगे, बल्कि गर्मी से होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलेंगी। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। बढ़ते तापमान के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना और गर्मी से बचाने वाले फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। कुछ ऐसे फल हैं जो न सिर्फ आपको ठंडक देंगे बल्कि शरीर को जरूरी एनर्जी भी प्रदान करेंगे। गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखेंगे, बल्कि गर्मी से होने वाली समस्याओं से भी बचाएंगे। आइए जानते हैं गर्मियों में सेवन किए जाने वाले कुछ बेहतरीन फलों के बारे में।

गर्मियों में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए

तरबूज का सेवन करें

तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। तरबूज में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं।

खीरा 

खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है, जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है। यह पाचन को बेहतर करता है और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं।

 नारियल पानी पीना

नारियल पानी प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने का बेहतरीन उपाय है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और गर्मी में थकान को दूर करता है। यह शरीर के डीटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है। खरबूजा  खरबूजा भी तरबूज की तरह पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडा बनाए रखता है। यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। इसलिए गर्मियों के मौसम में खरबूजे का सेवन करना चाहिए।

संतरे का सेवन

संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और गर्मियों में ताजगी देता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। संतरा हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

पपीता खाना

पपीता पाचन को सुधारने में मदद करता है और शरीर में ठंडक बनाए रखता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। पपीता गर्मियों में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। पपीता का सेवन करने से पेट संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है।

लीची का सेवन करना

लीची पानी से भरपूर होती है और शरीर को ठंडा बनाए रखती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। यह गर्मी से होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में लीची का सेवन करना फायदेमंद होता है।    
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर