गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू फेसवाश।

None 2025-04-22 13:13:26
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू फेसवाश।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई कीजिए यह घरेलू फेसवाश। हम अपने चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाए रखने के लिए बहुत से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हम बाजार में बिकने वाले महंगे-महंगे फेसवॉश, क्लींजर, फेसपैक आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह सारी चीज भी हमारी स्किन को फायदा नहीं पहुंचती है बल्कि यह केमिकल युक्त होने की वजह से हमारे स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने चेहरे को धोने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह चीजें। स्किन केयर रूटीन का पहला और सबसे जरूरी स्टेप है त्वचा को क्लेंज करना। चेहरे को सही तरह से क्साफ ना किया जाए तो चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमी रह सकती हैं। इसके अलावा ऑयल, गंदगी और फ्लेकी स्किन नजर आती है सो अलग। ऐसे में चेहरे की सही तरह से क्लेंजिंग करना जरूरी होता है। अब बाजार में तो आजकल तरह-तरह के क्लेंजर और फेस वॉश मिल जाते हैं लेकिन त्वचा को सचमुच निखारने और एक बार में साफ करने वाले क्लेंजर्स कम ही मिलते हैं और अगर मिलते भी हैं तो जरूरत से ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे में महंगे क्लेंजर्स खरीदने के बजाय आप घर पर ही फेस वॉश तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं फेसवॉश। घर पर कैसे बनाएं फेसवॉश घर की किन 2 चीजों को फेस वॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी का कहना है कि रसोई की ऐसी 2 चीजें हैं जिन्हें फेस वॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चीजें हैं दही और बेसन। डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि थोड़ी सी दही में बेसन मिलाकर चेहरे पर इस तरह मलें जिस तरह फेस वॉश मला जाता है और फिर धोकर हटा लें। इससे स्किन अच्छी तरह क्लेंज होती है। कच्चे दूध का भी करें इस्तेमाल दूध हमारी सेहत के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता हैं। दरअसल चेहरे को साफ करने के लिए कच्चा दूध भी एक अच्छा क्लेंजर साबित होता है। इससे स्किन पर जमी गंदगी और एक्सेस ऑयल दोनों ही हट जाते हैं। कच्चे दूध को चेहरे पर सुबह और शाम लगाया जा सकता है। दूध को कटोरी में लेकर उसमें रूई डुबोएं और चेहरे पर मलें। इससे स्किन की अच्छी क्लेंजिंग हो जाती है। अब चेहरा धोकर साफ कर लें। दही और खीरे के रस का मिश्रण दही और खीरा दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर गर्मियों में इन दोनों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दही में खीरे का रस मिलाकर भी चेहरे को क्लेंज किया जा सकता है। दही और खीरे के रस का यह मिश्रण भी अच्छे फेस वॉश की तरह काम करता है। टमाटर भी होता है फायदेमंद फेस वॉश की जगह पर टमाटर के पल्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए टमाटर के पल्प को हल्का पीस लें या फिर आप टमाटर के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मलें और फिर पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। फिर देखना आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा। शहद और एवोवेवरा जैल चेहरा धोने के लिए शहद और एलोवेरा जैल भी बेहद फायदेमंद होता है। इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में एकसाथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे हल्के हाथों से मलने के बाद धोकर हटाएं. त्वचा साफ भी हो जाएगी और मुलायम भी नजर आएगी।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर