शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पीले दांतों को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई किजिए यह घरेलू नुस्खा।

None 2025-04-09 15:36:20
पीले दांतों को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई किजिए यह घरेलू नुस्खा।
पीले दांतों को चमकदार बनाने के लिए आप भी ट्राई किजिए यह घरेलू नुस्खा। आज के समय में ज्यादातर लोग अपने पीले दांतों से परेशान है। ऐसे में उन्हें कई बार पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है। क्योकि आज हम आपको एक बहुत ही सरल और घरेलू नुस्खा बताने वाले है। जिसका इस्तेमाल करने से आपके दांत मोती की तरह चमकने लगेंगे। आइए जानते है क्या है वह घरेलू उपाय। समय के साथ हमारे दांत पीले, गंदे नजर आने लगते हैं। पीले दांत भला किसे पसंद हैं। हर कोई चाहता है कि उसके दांत मोतियों की तरह चमकदार बनें। लेकिन कई लोगों की ये चाहत पूरी नहीं हो पाती है। क्योंकि उनके दांतों में मोटी पीली परत जमी होती है। आपको बता दें कि पीले दांतों की कई वजह हो सकती हैं जैसे खान-पान की आदतें, दवाएं, धूम्रपान, या मौखिक स्वच्छता की कमी, चाय, कॉफ़ी, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, रेड वाइन, डार्क सोडा आदि। अगर आप भी अपने दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बनाना चाहते हैं, तो संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। संतरे के छिलके का इस्तेमाल करने से आपके दांत बिल्कुल साफ हो जायेंगे। संतरे के छिलके से करें दांत साफ संतरे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सिर्फ संतरा ही नहीं इसका छिलका भी सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है। क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं। अगर आप अपने पीले दांतो को सफेद बनाना चाहते हैं तो संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना एक संतरे का सेवन करते हैं तो इससे दांतों को साफ रखने के साथ मुंह के बैक्टीरिया से भी बचा जा सकता है। कैसे करें संतरे के छिलके से दांत साफ संतरे के छिलके से पीले दांतों को साफ करने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलके का पेस्ट बना ले। फिर इसमें थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल मिलाएं। इन सब चीजों को मिलाकर ब्रश से दांतों पर लगाएं और दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से दांत चमकने लगेंगे और दांतों पर जमा गंदगी साफ हो सकती है। यदि आप भी इस पीले दांतों की समस्या से परेशान है तो आप इस घरेलू और आसान उपाय का इस्तेमाल कर सकते है। जो बेहद पी कारगर उपाय साबित होगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर