1687 ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास को नगर निगम बनाया।
1858 बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1937 यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1960 बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ के सम्मान में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1983 जनरल एच एम इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया
1998 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 2007 में 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर को दे दी।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1810 फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म हुआ।
1882 तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।
1922 महान अभिनेता में शुमार दिलीप कुमार का जन्म हुआ था।
1931 धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।
1935 विदेशमंत्री और वित्त मंत्री पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म
हुआ।
1967 भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म हुआ।
1969 भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।
1969 भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक ज्योतिर्मयी सिकदर का जन्म हुआ।
11 दिसंबर को हुए निधन
1938 प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का निधन हुआ।
1949 प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ।
1998 प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।
2004 कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।
2012 भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ।
11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बाल कोष दिवस)
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।