गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश स्वतंत्र राष्ट्र बना

None 2023-12-16 10:53:22
आज का इतिहास: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश स्वतंत्र राष्ट्र बना

16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1707 जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824 ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
1889 ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
1920 चीन में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह भूकंप
चीन के कान्सू प्रांत में आया था।
1927 आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1929 कोलकाता विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1938 जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
1945 जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने के पूर्व आत्महत्या कर ली।
1951 हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1958 कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1971 भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था ।
1971 पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण विजय दिवस मनाया जाता है।
1985 तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
1993 नई दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ हुआ था ।
2004 दूरदर्शन की फ्री टू एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट ' का शुभारंभ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया था।
2007 बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया था ।
2014 पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1879 भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता दयाराम साहनी का जन्म हुआ।
1937 भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म हुआ।
1901 सरदार ज्ञान सिंह रारेवाला भारतीय राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
1959 एच. डी. कुमारस्वामी भारतीय राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

16 दिसंबर को हुए निधन

1515 पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन हुआ।
1971 परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ।
1977 भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह का निधन हुआ।
2002 प्रसिद्ध महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन हुआ।
2022 दिलीप महलानबीस भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ का निधन हुआ।

16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विजय दिवस

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर