गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास: पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ

None 2024-02-03 10:40:29
आज का इतिहास: पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ

3 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1503 पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच दीव (भारत ) में लड़ाई हुई।
1760 सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815 विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1915 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। आपको बता दें कि स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
1916 बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत हुयी।
1925 मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा शुरू।
1934 पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।
1942 जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1943 जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध खत्म हुआ।
1954 प्रयाग में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
1958 बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।
1970 भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988 भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1995 अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।
विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का
1999 स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
2005 भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2012 अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।
2017 चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018 भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

3 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1816 ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म हुआ।
1909 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म हुआ।
1931 अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म हुआ।
1938 मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म हुआ।
1963 रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म हुआ।
1980 डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्‍म हुआ।
1983 तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म हुआ।
1958 हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म हुआ।

3 फरवरी को हुए निधन

1969 पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
1978 महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
1979 हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
2000 दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
2010 ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का निधन हुआ।
2012 निर्देशक राज कंवर का देहांत हो गया।
2016 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

3 फरवरी के महत्वपूर्ण उत्सव
वन अग्नि सुरक्षा दिवस

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर