शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास: दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ

None 2024-01-12 11:25:22
आज का इतिहास: दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ

12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1708 छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरल लैस सन्देश भेजा गया।
1934 महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1964 भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964 जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर 1984 से हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी।
1990 रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1998 यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2003 भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद संसद की अध्यक्ष बनीं।
2004 दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, “आरएमएस क्वीन मैरी 2” ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2007 आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009 प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010 हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1598 राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ।
1863 दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ।
1869 भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म वाराणसी में हुआ।
1876 अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म अमेरिका के कैलीफोर्निया में हुआ।
1886 प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म कैम्ब्रिज, इंग्लैण्ड में हुआ।
1899 प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना गाव में हुआ।
1901 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा उमाशंकर दीक्षित का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ।
1917 अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म जबलपूर शहर में हुआ।
1918 हिन्दी फिल्म निर्माता-निर्देशक, गायक और संगीतकार सी. रामचन्द्र का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुआ।
1931 प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फराज़ का जन्म हुआ।
1964 भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म दिल्ली में हुआ।
1964 राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म हुआ।
1972 प्रियंका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।

12 जनवरी को हुए निधन

1665 फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ।
1924 पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ।
1941 क्रांतिकारी प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ।
1976 दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।
1992 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ।
2005 प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
2008 विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन हुआ।

12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह दिवस।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर