गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का प्रतिभागियों की लिस्ट में नाम नही

None 2023-06-11 10:37:16
टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का प्रतिभागियों की लिस्ट में नाम नही

नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों से लिया नाम वापस-

स्पोर्ट्स डेस्क

नई दिल्ली,(Shah Times )। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पावो नूरमी खेलों (Paavo Nurmi Games) से अपना नाम वापस ले लिया है। ये प्रतियोगिता 13 जून को फिनलैंड (Finland) के तुर्कू में होनी है।

हालांकि उनके नाम वापस लेने के संबंध में कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है। प्रतिभागियों की अपडेट सूची से उनका नाम गायब है। प्रतिभागियों की अपडेट सूची टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी की गई थी। मई में दोहा डायमंड लीग जीतकर अपने सीजन की शुरुआत करने वाले नीरज चोपड़ा ने 4 जून में नीदरलैंड में हुई थ्ठज्ञ गेम्स में भी हिस्सा नहीं लिया था। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेम्स से नाम वापस लिया है। ये मांसपेशियां अभ्यास के दौरान खींची थी। संभावना जताई जा रही है कि नीरज ने पावो नूरमी गेम्स में भी इसी कारण से भाग नहीं लिया होगा। नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों के पिछले संस्करण में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

Shah Times E-Paper Muzaffarnagar 11June 23

https://shahtimesnews.com/epaper/shah-times-e-paper-muzaffarnagar-11june-23/

हालांकि, उन्होंने 2022 विश्व कप के दौरान अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने 89.94 मीटर की थ्रो फेंकी, जो मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। 2024 के ओलिंपिक के करीब आने के साथ, इस साल के टूर्नामेंट मौजूदा विश्व नंबर 1 के लिए निश्चित रूप से महत्वपूर्ण हैं। चूंकि वह पावो नूरमी खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं, इसलिए उनका अगला बड़ा टूर्नामेंट कुओर्टेन गेम्स है, जिसके बाद लुसाने डायमंड लीग है। वह हांग्जो, चीन में एशिया गेम्स 2023 में लगातार दूसरे महाद्वीपीय स्वर्ण पदक की भी तलाश करेंगे। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर पावो नूरमी खेलों में भाग लेंगे। गत चैंपियन ने नीरज चोपड़ा को हराने के लिए 89.83 मीटर का थ्रो फेंका। अब ओलिवर हेलेंडर के आसानी से अपने खिताब का बचाव करने की संभावना है।

इस वर्ष के पावो नूरमी खेलों के अन्य फेमस प्रतिभागियों में जूलियन वेबर (जर्मनी), कर्टिस थॉम्पसन (संयुक्त राज्य अमेरिका), जैकब वाडलेज्च (चेक गणराज्य) और केशोर्न वाल्कोट (त्रिनिदाद और टोबैगो) शामिल हैं। प्रतिभागियों की पूरी सूची टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Sports,Tokyo Olympics, gold medalist, Neeraj Chopra, , Paavo Nurmi Games, Shah Times,शाह टाइम्स,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर