शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज देखने गई पर्यटक पनडुब्बी लापता

None 2023-06-22 15:48:22
अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज देखने गई पर्यटक पनडुब्बी लापता

पांच लोग पनडुब्बी में सवार, ऑक्सीजन कुछ घंटों की बाकी

नई दिल्ली। अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में टाइटैनिक जहाज (Titanic ship) का मलबा देखने के लिए गई पनडुब्बी ओसियन गेट (ocean gate ) के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है। गहरे पानी के अंदर से आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिसने उम्मीद जगा दी है। अमेरिकी नेवी का CURV21 रोबोट भी इसे खोजने का आखरी कोशिश कर रहा है। यह टूरिस्ट पनडुब्बी ऐतिहासिक जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने के मिशन पर गई थी और लापता हो गई। पाकिस्तानी ओरिजिन के अरबपति और उनका 19 साल का बेटा सुलेमान ,ब्रितानी व्यवसायी हामिश हार्डिंग समेत पांच लोग सवार हैं।

इनमें इस पनडुब्बी का ऑपरेट करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल हैं. इनके अलावा फ़्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट भी इस पनडुब्बी में शामिल हैं जो टाइटैनिक के मलबे के करीब लापता हो गए। पनडुब्बी में सवार लोगों के लिए अब आने वाले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पनडुब्बी के अंदर की ऑक्सीजन कुछ घंटों की बाकी है।

रेस्क्यू करने वाले जहाजों का एक बेड़ा पनडुब्बी का पता लगाने में जुटा है। पांच एक्सपर्ट जहाज रोबोट के साथ पहले से ही 4 किमी की गहराई में 24,000 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र की तलाशी कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह भूसे में सुई खोजने के बराबर है। इस मिनी पनडुब्बी में पांच लोग सवार हैं जो संडे को टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गोता लगाने के बाद लापता हो गए। अमेरिकी तट रक्षक कप्तान जेमी फ्रेडरिक ने बुधवार को पुष्टि की है कि गहरे समुद्र के अंदर से आवाजें सुनाई दी हैं, आवाज का विश्लेषण किया जा रहा है।

https://m.youtube.com/watch?v=30A13jmjpB4&feature=youtu.be


जेमी फ्रेडरिक के मुताबिक इस तलाशी अभियान में कई दिक्कतें आ रही हैं। जैसे कि जहां पनडुब्बी खोई है वह किसी भी तट से बेहद दूर है। इसके अलावा कई देशों की एजेंसियों के साथ समन्वय करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि समुद्र की गहराई में आवाजें सुनाई दी हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक सिर्फ नकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और सही दिशा में खोज करते रहना होगा।

साल 1912 में दुनिया के सबसे बड़े जहाज़ टाइटैनिक ने ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क की अपनी पहली यात्रा शुरू की थी लेकिन वो एक हिमखंड से टकरा गया. इस जहाज़ में सवार 2,200 में से 1,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी,इस जहाज़ का मलबा पहली बार 1985 में खोजा गया था ।

Titanic ship , Atlantic Ocean, US Navy,CURV21 robot , ocean gate Pakistani-origin billionaire and his 19-year-old son Suleman, British businessman Hamish Harding , submarine,shah times,Stockton Rush , French explorer Paul Henri Nargelet

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर