सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी,15 की मौत

None 2024-02-24 12:47:37
गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी,15 की मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

कासगंज । दरियावगंज पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के पास गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई। बच्चों और महिलाओं समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत की खबर है। ग्रामीणों द्वारा राहत कार्य जारी है गंभीर रूप से घायल कई श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी ने सात बच्चों और आठ महिलाओं समेत 15 शव बरामद होने की तस्दीक की है। तीन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। तालाब से निकाले गए श्रद्धालुओं को पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1761281186020937734

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हादसा कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज पटियाली मार्ग के बीच पड़ने वाले गढ़ैया गांव के पास की है। जहां एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले लोग पूर्णिमा के चलते गंगा स्नान करने के लिए कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे। तभी दरियावगंज क्षेत्र के गांव गढ़िया के पास किसी वाहन की टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1761288751022743600?t=F2FYSknuPsr0VlP7lEEIyQ&s=09

कासगंज सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने सभी घायलों को तत्काल मुफ्त इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर