सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

घाटी में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से आवागमन ठप

None 2024-01-29 15:01:34
घाटी में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से आवागमन ठप

श्रीनगर । कश्मीर घाटी (kashmir valley) के ऊंचे इलाकों में ताज़ी बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने से आवागमन ठप हो गया है।

मौसम विज्ञान विभाग (Department of Meteorology) के मुताबिक आने वाले दिनों में और अधिक हिमपात होने के आसार हैं।
यातायात अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क (Srinagar-Sonmarg-Gumri road) को बर्फ जमा होने के कारण ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी, तंगमर्ग, गुरेज घाटी, बांदीपोरा के त्रागबल और कुपवाड़ा के कर्नाह में पर्यटक रिसॉर्ट्स में हिमपात हुआ और अभी भी विभिन्न स्थानों पर वर्षा और हिमपात जारी है।

श्रीनगर (Srinagar ) और इसके आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा हुयी, जिससे लंबे समय से शुष्क मौसम का दौर समाप्त हो गया, जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आज देर रात तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात होने के आसार हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूरी घाटी में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई और पिछले दिन श्रीनगर में तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। घाटी के अन्य स्टेशनों पर तापमान क्रमशः काजीगुंड 2.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम 0.7 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा 1.7 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग 0.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#ShahTimes

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर