गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

वनचौरा मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की की दर्दनाक मौत

None 2024-02-23 10:51:58
वनचौरा मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी। बनचौरा दिवारी खोल में देर शाम एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक और एक महिला समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में विजय उर्फ बिज्जू दास पुत्र बचन दास निवासी ग्राम कैन्थोगी तह, चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष जगवीर उर्फ जग्गी पुत्र बलवीर दास निवासी कैन्थोगी तह, चिन्यालीसौड, 30 वर्ष सोहन दास पुत्र नामालूम निवासी ग्राम बसाणगांव तह. नैनबाग जनपद टिहरी गढवाल उम्र-34 वर्ष शामिल हैं वहीं मरने वालों में चालक पदम दास पुत्र एलम दास निवासी बसाणगांव तह. नैनबाग जनपद टिहरी गढवाल उम्र-38 रीता देवी पत्नी विजय उर्फ बिज्जू दास निवासी कैंथोगी चिन्यालीसौड़ हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

जिले के आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तहसील चिन्यालीसौड़ क्षेत्र अंतर्गत बनचोरा ग्रामीण मोटर मार्ग पर दिवारी खोल के पास एक महिंद्रा मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उक्त स्थान हेतु 108 तथा पुलिस टीम रवाना हुई।

तहसील चिन्यालीसौड अन्तर्गत बनचौरा मोटर मार्ग पत्थरखोल के पास एक बोलेरों वाहन संख्या-यूके-07 टीए 9222 जो बचनौरा से दिवारीखोल, पत्थर खोल की तरफ जो रही थी उक्त वाहन अचानक पत्थर खोल के पास अनियत्रित होकर रोड से लगभग 60 मीटर नीचे गिरकर दूर्घटनाग्रस्त हुयी है वाहन में ड्राईवर सहित कुल 05 लोग सवार थे।

मौके पर एक महिला व तीन पुरुष वाहन में ही घायल अवस्था में मिले, जबकि चालक वाहन दुर्घटना के दौरान वाहन से छिटक कर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसकी खोजबीन की गयी तो चालक मौके पर मृत अवस्था में पाया गया। मौके पर धरासू पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को एंबुलेंस सेवा से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने भी देर शाम दम तोड़ दिया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर