गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रैक्टर ट्राली बाईक बचानें के चक्कर में पलटी,दो की दर्दनाक मौत

None 2023-09-17 20:39:51
ट्रैक्टर ट्राली बाईक बचानें के चक्कर में पलटी,दो की दर्दनाक मौत

गौशाला का चारा लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली बाईक बचानें के चक्कर में पलटी, बाईक सवार दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत


हापुड़ (संजय त्यागी)।जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना मोड़ पर रविवार को पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके से गुजर रहे बाइक सवार भी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

जेसीबी मशीन की सहायता से ट्राली को सीधा कराया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घायलों को पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हापुड़ की नई चुंगी निवासी इंतजार पुत्र सुलेमान की ट्रैक्टर ट्राली में पशुओं का चारा गौशाला जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर 19 वर्षीय कृष्णा पुत्र जगत सिंह, 18 वर्षीय अरविंद पुत्र मुकेश निवासीगण अमरपुर मिटोरी थाना हाफिजपुर समेत तीन लोग मौजूद थे। वहीं 34 वर्षीय पवन पुत्र नन्हा निवासी मलिहाबाद लखनऊ अपनी पत्नी संगीता तथा पिलखुवा निवासी एक अन्य महिला के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों धौलाना कट के पास पहुंचे तो किसी कारणवश ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि संगीता समेत दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया है। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर