शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

None 2024-02-20 12:02:46
‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

मुंबई । काफी इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश बस्ती निवासी भोजपुरी के दबंग सुपर स्टार फिल्म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल की फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ का ट्रेलर 25 फ़रवरी 2024 को अवध गंगा म्यूजिक के यूटुब चैनल पर रिलीज़ किया जायेगा। आप को बता दू की इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में निर्देशक सचिन यादव के निर्देशन में की गई है।

इस फिल्म में संग्राम सिंह पटेल एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर के बॉडी गार्ड के किरदार में नज़र आएंगे और बॉडी गार्ड करते करते एक्ट्रेस से प्यार हो जाता है। अवध गंगा फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है। यह एक प्‍योर रोम कॉम है, जिसमें एक प्यारी सी कहानी लोगों को दिल को छू लेगी।

फिल्‍म अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि हमारी भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ बेहद खास और अन्य फिल्मों से अलग है। इसकी पटकथा पर हमने बेहद मेहनत की है। हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्‍म लेकर दर्शकों के पास जाएं, जो दर्शकों का पैसा वसूल करे और उनका भरपूर मनोरंजन हो। इसके बाद वे और लोगों को फिल्‍म देखने को प्रेरित करे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के बदलते दौर में हमारी फिल्‍म भी बेहद खास है। इस फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक है जो सभी लोगो को पसंद आएगा जिस का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है । यह फिल्म बनकर पूरी तरह तैयार है जो मार्च 2024 में एक साथ बिहार ,मुंबई और उत्तर प्रदेश में एक साथ 200 सिनेमा घरो में रिलीज़ की जाएगी।

इस फिल्म के रिलीज़ के बाद और कई भोजपुरी फिल्मे जैसे ''मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना'' ,''सपनों के सफर'',''हाई कोर्ट'' ''अब जियब तोहरे खातिर'' ,शोला शबनम 2,रघुवंश, ''बलमुआ नदिया पार के'' आदि फिमे रिलीज़ होने वाली है। मेरी दो फिल्मे ''टूटे ना सनेहिया हमार'' और जनता दरबार रिलीज हो चुकी है।

निर्देशक सचिन यादव ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘इश्‍क नचाए बीच बाजार’ में संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर,अयाज खान,अनूप अरोड़ा,संतोष पहलवान ,विनीत विशाल, बबलू यादव,सत्‍य प्रकाश सिंह,मदन चंद,अभिषेक मिश्रा,रंजीत राज,सतवीर राणा, रुचि सिंह, प्रिया वर्मा ,रितिक वर्मा चौधरी राम सिंह और स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी हैं। इस फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म के निर्माता संग्राम सिंह पटेल ,फिल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं। फिल्‍म का संगीत साजन मिश्रा,गीत आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखा है। फाइट अरुण सिंह ,नृत्य संतोष सर्वदर्शी और छायांकन डी के शर्मा ने किया हैं।

https://www.instagram.com/p/C3fU4xuB9O9/?igsh=czZqNjg1Nms2cTI1

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर