गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज़

None 2024-05-19 10:54:41
कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज़

साजिद नाडियाडवाला निर्मित और कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

मुंबई, (Shah Times)। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।ट्रेलर की शुरुआत होती है वर्ष 1967 से। उधमपुर के एक आर्मी अस्पताल का सीन देखने को मिल रहा है। एक आदमी बेड पर लेटा नजर आ रहा है, जिसे 1965 की जंग में 9 गोलियां लगी हैं। उसके बाद से वह आदमी कोमा में है। आगे एक वॉर सीक्वेंस देखने को मिलता है। हाथों में बंदूक लिए कार्तिक फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।आगे कार्तिक के बचपन की कहानी दिखाई जाती है। उनसे स्कूल में पूछा जाता है कि बड़े होकर क्या बनना है, जिसपर वो कहते हैं कि चैंपियन बनना है और मेडल लाना है।

https://youtu.be/IHQQK_Wn5DM?si=76LaLXP-S3MvkDOl

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे चंदू पिता नहीं चाहते थे कि वह स्पोर्ट्स में जाये, लेकिन बचपन से ही खेल-कूद में उन्हें बड़ी दिलचस्पी थी। उन्होंने कुश्ती से करियर शुरू किया। 'चंदू नहीं, चैम्पियन है मैं।' यह डायलॉग है मुरलीकांत बने कार्तिक आर्यन का। ओलंपिक में जाने के लिए कार्तिक आर्यन को पहले फौज में भर्ती होना पड़ा। इसी के साथ उन्हें बॉक्सिंग में आगे बढ़ने का मौका मिला। 1965 की जंग में 9 गोलियां खाकर मुरली कोमा में चले गये। जब उठे तो सपने पूरा करने में मुश्किल आई, लेकिन वह हार नहीं माने। वह फिर खड़े हुए और लड़ाई की।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-19-may-24

आखिर में उनकी लाइन है कि वह हर चंदू के लिए लड़ना चाहते हैं जो चैम्पियन बनना चाहता है।साजिद नाडियाडवाला निर्मित और कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर