सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

कारगिल युद्ध के शहीदों को सैन्य परंपरानुसार अर्पित की गई श्रद्धांजलि

None 2023-07-26 17:22:14
कारगिल युद्ध के शहीदों को सैन्य परंपरानुसार अर्पित की गई श्रद्धांजलि

सीमाओं पर दुश्मन ने जब भी हमें चुनौती दी हमारे जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया: चौहान

रिपोर्ट- चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी 26 ,जुलाई ।
जिले में कारगिल युद्ध के शहीदों को सैन्य एवं नागरिक पंरपरानुसार श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कारगिल विजय के पर्व को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए जिला मुख्यालय स्थित शौर्य स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बुधवार को उत्तरकाशी के शौर्य स्थल ज्ञानसू शहीद स्मारक पर सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और पुलिस के जवानों तथा एन.सी.सी. कैडेट्स ने करगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। शहीद स्मारक पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, वीरनारी अनीता देवी, सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सेठ, एनआईएम के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया, सेना की जेकेलाइ यूनिट के सूबेदार इजारी लाल, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर गणेश, विश्वनाथ पूर्व सैनिक समिति के संरक्षक मेजर (से.नि.) आरएस जमनाल और अध्यक्ष सूबेदार मेजर (से.नि.) वीरेन्द्र सिंह नेगी सहित पूर्व सैनिकों एवं आम नागिरकों ने करगिल युद्ध में शहीद हुए जिले के सैनिक दिनेश कुमांईं के चित्र पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सैनिकों के साहस, समर्पण और शौर्य के बूते हमारे देश की रक्षा व्यवस्था निरंतर मजबूत बनी हुई है।

सीमाओं पर दुश्मन ने जब भी हमें चुनौती दी हमारे जांबाजों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है। करगिल युद्ध इसका अप्रतिम उदाहरण है। इस युद्ध में हमारे देश के सैकड़ों सैनिकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर देश की रक्षा की, इन जांबाजों में उत्तराखण्ड और उत्तरकाशी के योद्धा भी अग्रणी पांत में शामिल रहे हैं। विधायक ने कहा कि इन शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रख हम सबको देश को मजबूत बनाने के लिए निरंतर जुटे रहना होगा।

इस मौके पर करगिल शहीद दिनेश चन्द्र कुमांई की धर्मपत्नी अनीता देवी को विधायक सुरेश चौहान के द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रा. बालिका इंटर कॉलेज, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर तथा रा. बालिका हाई स्कूल ज्ञानसू की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति एवं शहीदों के बलिदान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में करगिल युद्ध के जांबाजों के शौर्य और समर्पण से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.एन.काला, तहसीलदार रमेश सेमवाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर राणा, पालिका सभासद देवराज बिष्ट, सुधीर जोशी, गोपाल राणा आदि ने भी भाग लिया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-26-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 26 July 23 E-PAPER

शौर्य दिवस के अवसर पर रामचद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में भी महाविद्यालय एनसीसी प्लाटून के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने शौर्य पटल पर पुष्प चक्र अर्पित कर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को अमर सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर