गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा की नफरत की राजनीति की वजह से टूटी सामाजिक संरचना को जोड़ने की कोशिश की

None 2024-01-08 16:33:35
भाजपा की नफरत की राजनीति की वजह से टूटी सामाजिक संरचना को जोड़ने की कोशिश की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता से जुड़ने और भाजपा की नफरत की राजनीति की वजह से टूटी सामाजिक संरचना को जोड़ने, केंद्र और प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी, अक्षमता, अयोग्यता, विफलता को जनता के बीच उजागर करने और जनता को जागरूक करने के लिए, कांग्रेस के संकल्प और नीतियों को जनता के बीच पहुचाने के लिए उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर सहारनपुर से 20 दिसंबर को शुरु हुई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ 18 दिन, 11 ज़िले, 16 लोक सभाओं का सफर तय करके 6 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर एक विशाल जनसभा के साथ सम्पन्न हुई। 

https://open.spotify.com/playlist/4v3DqhHGoWgACvppi1fzGa?si=IZ7aPAW5TJaSYrlqt-FY2A&pi=a-rax2xqKvRF2V

18 दिन की यात्रा में सहारनपुर में लकड़ी वालों से मिलना हो, मुजफ्फरनगर में गुड कारीगर और महिलाओं का सवाल सुनना हो, बिजनौर की चीनी मिल के मजदूरों की बात हो या गन्ना किसानों की समस्याएं सुननी हो, अमरोहा के 302 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के दर्द को समझना हो, मुरादाबाद के पीतल कारीगरों की समस्या को समझना हो, लखीमपुर के गन्ना किसानों के भुगतान की बात हो, सब की समस्या अजय राय ने सुनी और समझी।

        यूपी जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता ने समझकर और महसूस कर यात्रा को पूर्ण समर्थन दिया। इस पूरी यात्रा के दौरान हर जाति, हर धर्म का बिना शर्त सहयोग मिला। पूरी यात्रा सही मायने में भारत का प्रनिधित्व कर रही थी। हमनें मंदिरों में पूर्जा अर्चना की, मस्जिदों की जियारत की, गुरूद्वारों में शीष नवाया, गिरजाघरों में प्रार्थना की। मुजफ्फरनगर में त्यागी समाज और गुर्जर समाज हो, बिजनौर के किसान, बरेली में ब्राहम्ण समाज या जनपद लखीमपुर में सर्वजन समाज पार्टी और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया आर्थिक और  निस्वार्थ सहयोग हो, जनता का प्यार और आशीर्वाद लगातार यूपी जोड़ो यात्रा को मिला। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था में स्थाननीय कार्यकर्त्ताओं ने स्वयं की।

       

जनता की बात समझने का अनोखा प्रयास यूपी जोड़ो यात्रा में हुआ। किसान पंचायत, हुनर पंचायत, युवा संवाद, सामाजिक न्याय संवाद, महिला संवाद और मजदूर वार्ताओं के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को समझने का प्रयास हुआ।यूपी जोड़ो यात्रा के यात्री कैंप में समाज को विभिन्न आयामों के जरिए परिवर्तित करने वाले बुद्धिजीवियों ने अपनी बात भी यात्रियों के बीच रखी।प्रवक्ता यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में स्कूली बच्चों के बीच स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जुड़े यूपी जोड़ो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1744271047162200541?t=7x-FmToKdh4A277KGc2Qpg&s=19

    प्रतियोगिता के उपरांत स्मॉर्ट फोन, बैग, रस्कीन बॉन्ड की पुस्तक ‘‘युगपुरुष नेहरू’’ और इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित रेखा चित्र द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 63 नुक्कड़ सभाओं और 40 विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से संवाद के ज़रिए अपनी बात जनता के बीच रखने और उनके बात समझने के बाद समाप्त हुई यूपी जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

   इस यात्रा के अनुभवों से सीख लेके उत्तर प्रदेश कांग्रेस जनता की मांगों को और प्रमुखता से उठाएगी और लड़ेगी। इस यात्रा से ये ज्ञात हुआ है की जनता देश और प्रदेश में भाजपा के राज में त्रस्त है और 2024 के आम चुनाव में उसने सरकार बदलने का मन बना लिया है।

  प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा सीपी राय, डा उमा शंकर पाण्डेय, डा मनीष हिंदवी, पुनीत पाठक, प्रियंका गुप्ता, डा अलीमुल्लाह खान, अभिमन्यु त्यागी, सचिन रावत, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर