गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कर्ज से परेशान डॉक्टर ने लगा ली फांसी 

None • 2023-10-09 14:08:04
कर्ज से परेशान डॉक्टर ने लगा ली फांसी 

अस्पताल खोलने के लिए लिया था बैंक से कर्ज

डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने दो लाइन के सुसाइड नोट में बैंक के कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी

लखनऊ । विकासनगर इलाके में बैंक के 20 लाख के कर्ज से परेशान डॉक्टर प्रदीप वर्मा (38) ने फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब मकान मालिक घर पर पहुंचे तो घटना का पता चला। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने कर्ज की अदायगी न हो पाने के चलते तनाव में होने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।

 हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। प्रदीप अविवाहित थे,बाराबंकी के मसौली के रहने वाले प्रदीप वर्मा ने 2013 में केजीएमयू से एमबीबीएस किया था। मृतक के पिता सूर्य प्रकाश वर्मा के मुताबिक, बेटा प्रदीप विकासनगर के विनायकपुरम में ओपी गुप्ता के मकान पर काफी समय से किराये पर रह रहे थे। 

प्रदीप गुडंबा के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे। पिता ने बताया कि मकान मालिक किसी काम से प्रदीप को घर की जिम्मेदारी सौंपकर शनिवार को बाराबंकी गए थे। प्रदीप घर में अकेले थे। रविवार सुबह मकान मालिक लौटे तो दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला। खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तो गमछे के सहारे प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर विकासनगर पुलिस और प्रदीप के घरवाले भी पहुंच गए। परिवार में मां चंदा देवी, एक बड़ा भाई संदीप है। सूर्य प्रकाश बेटे संदीप के साथ गांव में क्लीनिक चलाते हैं।

प्रदीप ने दो लाइन के सुसाइड नोट में बैंक के कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। परिजन के अनुसार, बेटे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दो बैंकों से लखीमपुर खीरी के पलिया में अस्पताल खोलने के लिए 20 लाख का कर्ज लिया था। अब तक प्रदीप 80 हजार रुपये अदा कर चुके थे, पर कुछ समय से किस्त जमा नहीं कर पा रहे थे। इससे वह काफी परेशान थे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर