शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रक ने मारी पिकअप को टक्कर 3 कांवड़ियों की मौत

None 2023-07-14 15:02:05
ट्रक ने मारी पिकअप को टक्कर 3 कांवड़ियों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त कि इसमें पिकअप के परखच्चे उड़ गये तीन कांवड़ियाें की मौत हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे

सोनीपत। हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) जिले के गोहाना (Gohana) क्षेत्र में पानीपत-रोहतक राजमार्ग (Panipat-Rohtak Highway) पर एक ट्रक के पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारने से उसमें सवार तीन कांवड़ियाें की मौत हो गई तथा कम से कम अन्य सात घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि हादसा चिड़ाना गांव के निकट हुआ जब कांवड़ियों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पिकअप के परखच्चे उड़ गये तथा इस रखा गया जैनरेटर भी गिर गया। इस घटना में तीन कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गये। मृतकों की शिनाख्त सज्जन(33), प्रवीन(37) और कपिल (27) के रूप मे की गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुंडलाना चौकी (Mundlana Chowki) पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में दाखिल कराया गया तथा जहां से तीन घायलों दिनेश (27), सुरेंद्र (25) और विकास (26) को गम्भीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक भेजा गया है। अन्य घायलों की शिनाख्त रविंदर, उद्यम, निदेश और अमित के रूप में की गई है। शवों काे भी पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल में लाया गया है। पुलिस के अनुसार कांवड़िये महेंद्रगढ़ जिले के सुहेरती पिलानिया गांव के थे तथा हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर