गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हम्पी में इजराइली महिला टूरिस्ट से गैंगरेप, एक पर्यटक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

None 2025-03-08 18:24:22
हम्पी में इजराइली महिला टूरिस्ट से गैंगरेप, एक पर्यटक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

तुंगभद्रा नहर किनारे हुई दर्दनाक घटना, विदेशी महिला से दरिंदगी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

कर्नाटक के हम्पी में 6 मार्च की रात इजराइली महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप हुआ। आरोपियों ने पहले तीन पर्यटकों को नहर में धक्का दिया, जिससे एक की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार।

बेंगलुरु (Shah Times): कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तुंगभद्रा नहर के किनारे 27 वर्षीय इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होमस्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया।

कैसे हुआ हमला?

घटना के समय पीड़ित महिलाएं अपने तीन पुरुष साथी—डेनियल (अमेरिका), पंकज (महाराष्ट्र) और बिबास (ओडिशा) के साथ नहर किनारे बैठकर तारों का नज़ारा देख रही थीं। तभी तीन बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे।

हमलावरों ने पहले वहां मौजूद पुरुषों से पैसे मांगे और जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने तीनों को नहर में धक्का दे दिया। डेनियल और पंकज किसी तरह तैरकर बाहर आ गए, लेकिन बिबास नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बरामद हुआ शव

7 मार्च की सुबह पुलिस ने बिबास को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और खोजी कुत्तों की मदद से तलाश की गई। अंततः 8 मार्च को उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास मिला।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

हम्पी में होमस्टे की मालिक 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने मेहमानों के साथ डिनर करने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे संगीत के साथ तारों को देखने गई थीं। इसी दौरान तीन आरोपी बाइक पर वहां पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने इजराइली महिला से 100 रुपए मांगे। जब उसने इनकार किया, तो हमलावर हिंसक हो गए। तीनों पर्यटकों को नहर में धक्का देने के बाद उन्होंने महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ितों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया और आरोपियों की तलाश में 6 टीमें बनाई गईं। कोप्पल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आर.एल. अरासिद्दी ने बताया कि अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

BNS की धाराओं में FIR दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गैंगरेप, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

महिलाओं की हालत स्थिर, जांच जारी

पीड़ित महिलाओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है।

Karnataka Horror: Gang-Rape of Israeli Tourist in Hampi, Accused Arrested

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर