गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दो मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, एक की मौत, सात लापता

None 2024-04-21 08:51:17
दो मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, एक की मौत, सात लापता

क्रैश की वजह प्रशांत महासागर में तोरी-शिमा द्वीप के पूर्वी क्षेत्र में पनडुब्बी रोधी अभ्यास के दौरान दो एसएच-60के हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर थी .

टोक्यो, (Shah Times) । जापान में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लापता हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

किहारा ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना का संभावित कारण प्रशांत महासागर में तोरी-शिमा द्वीप के पूर्वी क्षेत्र में पनडुब्बी रोधी अभ्यास के दौरान दो एसएच-60के हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर थी, जिनमें से प्रत्येक में चालक दल के चार सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि सेना को दुर्घटना के बाद खोज अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर का मलबा मिल चुका है लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले, जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एसएच-60के हेलीकॉप्टर ने तोरी-शिमा द्वीप के क्षेत्र में संचार करना बंद कर दिया था, एक मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने एक संकट संकेत भेजा था। मंत्रालय ने कहा कि लगभग आधे घंटे बाद, उसी क्षेत्र से इसी प्रकार से एक अन्य हेलीकॉप्टर ने भी संचार बंद कर दिया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर