गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिकों की मौत

None 2023-07-03 13:48:50
आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी सहित दो सैनिक मारे गये। सोमवार को एक सैन्य बयान में यह जानकारी दी गई । सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार को हुई जब सुरक्षा बल प्रांत में एक खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादियों के खिलाफ गश्त कर रहे थे उसी दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी। गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान मारे गए तथा एक जवान घायल हो गया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ISPR ने कहा कि सुरक्षा बलों और नागरिकों पर गोलीबारी के अलावा, आतंकवादी क्षेत्र में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण लगाने में भी शामिल थे। बयान के मुताबिक, आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में ऑपरेशन जारी है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे दक्षिण एशियाई देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और उन्हें पकड़ने के लिए खुफिया आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे पहले रविवार रात को, आईएसपीआर ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर