हापुड़। (संजय त्यागी)। थाना हापुड़ (Hapur) देहात क्षेत्र में शनिवार को हाइवे पर गंगा-स्नान करनें जा रहे परिवार की एक कार का टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी कार से जा टकराईं। जिससे कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के बझैड़ा कला (Bajheda Kala) निवासी अमित , नीरज अपने परिवार के सदस्य सरोज, रामकेकनी (Ramkekani) के साथ गंगा-स्नान करनें जा रहे थे, जैसे ही वे ततारपुर बाईपास (Tatarpur Bypass) पर पहुंचे, तभी गढ़ की तरफ से आ रही एक कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर दूसरी कार में भिड़ गई। जिससे चीख-पुकार मच गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को फोन कर घायलों को कार से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पिलखुवा (Pilkhuwa) के ग्राम बझैड़ा कला (Bajheda Kala) निवासी सरोज और रामकेकनी की मौत हो गई,जबकि अमित और नीरज घायल हो गए । पुलिस ने शवों को पीएम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।