गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सीटों के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और  राहुल गांधी की कांग्रेस आमने सामने

None 2024-10-18 22:06:27
सीटों के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और  राहुल गांधी की कांग्रेस आमने सामने

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महा विकास अघाड़ी में दरार दिखने लगी है उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने ऐलान किया है कि वह उस बैठक में शामिल नहीं होगी जिसमें कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले मौजूद रहेंगे..

मुंबई ,( Shah Times) । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाविकास अघाड़ी में दरार दिखने लगी है. सीट बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. दोनों के बीच बड़ा मतभेद सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक ठाकरे गुट के नेताओं ने आक्रामक रुख अपना लिया है और साफ कह दिया है कि अब से अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सीट बंटवारे को लेकर बैठक में शामिल होते हैं तो ठाकरे गुट के नेता उस बैठक में शामिल नहीं होंगे.

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना का कहना है कि नाना पटोले के अड़ियल रुख के कारण सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। वे अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं। वे ठाकरे गुट को महत्व नहीं दे रहे हैं। 

इस दरमियान शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय राउत ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि वे सीट बंटवारे पर बात करने के काबिल नहीं हैं। वे सूची दिल्ली भेजते हैं, जिसके बाद चर्चा होती है। है।

राहुल गांधी से मिलेंगे संजय राउत, कहा अब वक्त निकल गया है. संजय राउत ने यह भी कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला और मुकुल वासनिक से बात की है और इस मामले पर राहुल गांधी से भी बात करेंगे. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है, जिसमें सिर्फ 11 दिन बचे हैं. जितनी देरी होगी, उम्मीदवार को उतना ही कम समय मिलेगा. लेकिन अब तक महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी नहीं हो पाई है.

सूत्रों के मुताबिक 288 में से 260 सीटों पर चर्चा पूरी हो चुकी है, सिर्फ 28 सीटें ऐसी हैं जिन पर फैसला होना बाकी है। लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के बीच मतभेदों के चलते चर्चा आगे नहीं बढ़ पा रही है। तीनों ही पार्टियां इन सीटों पर दावा ठोक रही हैं। समझौते के तहत कांग्रेस को 110 से 115 सीटें मिल सकती हैं। शिवसेना 83 से 86 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। जबकि एनसीपी शरद गुट 72 से 75 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है।

,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर