गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी,आठ की मौत

None 2024-04-09 12:31:29
बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी,आठ की मौत

राज्य आपदा मोचन बल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास बेकाबू गाड़ी खाई में गिर गई है और आठ की मौत हो गई है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है।

देहरादून/नैनीताल, (Shah Times) । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा एक गाड़ी बेकाबू होकर मंगलवार सुबह गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे में चालक सहित कुल आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। मृतकों में चालक के अलावा, सभी नेपाल के निवासी हैं।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है।

 उन्होंने बताया कि सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।श्री मिश्र ने बताया कि बचाव टीम द्वारा घटनास्थल में लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-haldwani-9-april-24/

 स्थानीय लोगों एवं पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त बचाव अभियान में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया एवं 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

 उन्होंने बताया कि विशराम चौधरी, (50) , अंतराम चौधरी (40) , गोपाल बसनियत, (60) उदयराम चौधरी, (55) विनोद चौधरी, (30), तिलक चौधरी, (45) धीरज चौधरी (45) सभी निवासी महेंद्रनगर (नेपाल) और वाहन चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल (उत्तराखंड) की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि छोटू चौधरी उर्फ जनल और शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी, निवासी महेन्द्रनगर, नेपाल को उपचारार्थ अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर