शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ‘यूपीईएस ऑन’ का उद्घाटन

None 2023-09-13 08:57:33
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ‘यूपीईएस ऑन’ का उद्घाटन

छात्रवृत्ति व आने वाले समय के शिक्षा परिदृश्य पर केन्द्रित ऐआई इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की हुई घोषणाएँ

Mohd. Shahnazar

देहरादून। आज भारत (Bharat) पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, जी-20 (G-20) सम्मेलन न्यू इंडिया में भी संभव है, हमें अपनी विरासत को बचाना है, तो इतिहास को पढ़ना ही होगा। यह बात मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने यूपीईएस की दूरस्थ शिक्षा की नयी वैबसाइट ‘यूपीईएस ऑन’ (‘UPES ON’) के उदघाटन पर छात्रों को संबोधित करते हुए कही। धर्मेंद्र प्रधान(Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने कहा कि आज दुनिया मोदी के पीछे चल रही है। हमने विश्व को एक युनिट माना है। डीजिटल दौर में जो समय के साथ बदलाव नही करेगा, वह पिछड़ जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan)ने लाखों लोगों को गरीबी से उबारने का भी दाया किया। 

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan)व उत्तराखंड(Uttarakhand) के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (Higher Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat)ने मंगलवार को यूपीईएस की दूरस्थ शिक्षा की नयी वैबसाइट ‘यूपीईएस ऑन’ (‘UPES ON’) का उदघाटन किया। कहा की 21 वी सदी की यूनिवर्सिटी बन चुकी हैं। 

अमृतकाल विमर्श-विकसित भारत 2047 पर अपने संवाद के दौरान भारत(Bharat) के समग्र विकास पर बोलते हुए मंत्री ने वर्तमान में देश में देखी जा रही भारत की अमृतकाल यात्रा पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। प्रधान ने शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण के भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप सभी योग्य लोगों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने में यूपीईएस की पहल और प्रतिबद्धता की सराहना की। 

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत(Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat) ने कहा की राज्य में विकास गतिविधियों में विश्वविद्यालयों की भूमिका अहम है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि यूपीईएस न केवल देश के मेधावी छात्रों को शिक्षित कर रहा हैं, बल्कि 17 से अधिक विदेशी देशों के छात्रों को भी शिक्षित कर रहा है। प्रदेश में 23 निजी विवि हो गए हैं। विवि स्थापना के लिए राहत दी हैं, 110 दीक्षांत समारोह में भाग ले चुका हूं। सरकार ने अपनी पावर विवि को ट्रांसफर कर दी हैं।

यूपीईएस ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और खेल व्यक्तियों के लिए भी अवसर शामिल है, को 100 स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की हैं। डॉ. राम शर्मा-कुलपति यूपीईएस ने कहा कि  वेबसाइट के नए चरण के सबसे रोमांचक पहलुओं में से एक हमारे पाठ्यक्रम में एआई का एकीकरण है। यह अग्रणी कदम छात्रों को ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यूपीईएस के चांसलर डॉ. सुनील राय ने मंत्रियों और अतिथियों का यूपीईएस परिसर में स्वागत किया। कार्यक्रम में यूपीईएस अधिकारियों, रजिस्ट्रार मनीष मदान और संबंधित स्कूलों के डीन, संकाय और छात्र-छात्राए उपस्थिति थी।

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर