गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ईरान के न्यूक्लियर साइट्स अज्ञात साइबर अटैक, जानिये क्या है पूरा मामला

None 2024-10-12 15:48:34
ईरान के न्यूक्लियर साइट्स अज्ञात साइबर अटैक, जानिये क्या है पूरा मामला
इतना ही नहीं साइबर अटैक में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के खिलाफ इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया था।

तेहरान (Shah Times): बड़ी खबर ईरान से सामने आ रही है। जानकारी के आनुसार शनिवार को ईरान के न्यूक्लियर साइट्स सहित कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ साइबर अटैक हुए हैं। इन साइबर हमलों के बीच ईरान सरकार की लगभग सेवाएं बाधित हुई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान पर यह इजरायल का जवाबी हमले की दिशा में पहला कदम है।

परमाणु प्रतिष्ठानों को बनाया निशाना

इतना ही नहीं साइबर अटैक में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के खिलाफ इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया था।

ईरान की तरफ से आ रही है जानकारी

ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने घोषणा की कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका सहित ईरान के लगभग सभी सरकारी बलों को गंभीर साइबर हमलों और सूचना चोरी का सामना करना पड़ा है। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी ने कहा, "ईरान सरकार की लगभग हर सेक्टर-न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका-इन साइबर हमलों से प्रभावित हुई है। इसकी वजह से अहम जानकारियां भी चोरी हो गई हैं।"

इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान

इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री ने बुधवार को चेतावनी दी कि हाल ही में हुए ईरानी मिसाइल हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह उनके देश की जवाबी कार्रवाई "घातक" और "आश्चर्यजनक" होगी। आपको बता दें कि इजरायल ने उत्तरी गाजा के बाद अब लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के खिलाफ जमीनी हमला किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर