शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पहलगाम आतंकी हमले पर UNSC ने पाकिस्तान के दावों को नकारा

None 2025-05-06 15:44:37
पहलगाम आतंकी हमले पर UNSC ने पाकिस्तान के दावों को नकारा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पाकिस्तान की फाल्स फ्लैग थ्योरी को खारिज किया। जानिए क्या होता है फाल्स फ्लैग ऑपरेशन और क्यों नहीं चली पाकिस्तान की सफाई

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC)) की हालिया बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की जबरदस्त आलोचना हुई। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दी गई ‘फाल्स फ्लैग ऑपरेशन’ की थ्योरी को यूएनएससी ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ने खुद यह हमला करवाया ताकि उस पर आरोप लगाया जा सके, लेकिन यूएनएससी ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

क्या है फ्लैग ऑपरेशन?

फाल्स फ्लैग ऑपरेशन एक सैन्य रणनीति होती है, जिसमें कोई देश जानबूझकर अपने ही क्षेत्र या नागरिकों पर हमला करता है और इसका दोष किसी दुश्मन देश पर डाल देता है। इसका मकसद यह होता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुश्मन देश को बदनाम किया जा सके या युद्ध के लिए माहौल तैयार किया जा सके। यह एक तरह की छुपी हुई और भ्रामक कार्रवाई होती है, जिसका असली उद्देश्य राजनीतिक या सैन्य लाभ उठाना होता है।

पाकिस्तान की थ्योरी क्यों नहीं चली?

पाकिस्तान ने यूएनएससी में दावा किया कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भारत की साजिश है और वह खुद ही अपने नागरिकों को मारकर पाकिस्तान को बदनाम कर रहा है। इस थ्योरी को पाकिस्तान ने 'फाल्स फ्लैग ऑपरेशन' कहकर पेश किया। लेकिन सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने इसके पीछे कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण इसे मानने से इनकार कर दिया। उल्टा, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान से जवाब मांगा गया।

इतिहास में फाल्स फ्लैग ऑपरेशन के उदाहरण

यह रणनीति कोई नई नहीं है। 1939 में जर्मनी ने अपने ही रेडियो स्टेशन पर हमला करवाया और दावा किया कि पोलैंड ने हमला किया है, जिससे उसे युद्ध शुरू करने का बहाना मिल गया। हाल ही में रूस पर भी अमेरिका और पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया था कि उसने यूक्रेन पर हमले के लिए फाल्स फ्लैग ऑपरेशन की योजना बनाई थी।

पाकिस्तान की स्थिति और कमजोर हुई

पाकिस्तान की रणनीति यूएनएससी के मंच पर बेनकाब हो गई है। अब विश्व समुदाय के सामने पाकिस्तान की स्थिति और कमजोर हुई है, क्योंकि उसके पास न तो कोई ठोस प्रमाण है और न ही आतंकवाद पर उसकी भूमिका से दुनिया अनजान है। फाल्स फ्लैग की थ्योरी के सहारे वह खुद को निर्दोष साबित करने में नाकाम रहा है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर