गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जननायक राहुल गांधी के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह से यूपी तैयार

None 2024-02-06 20:39:36
जननायक राहुल गांधी के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह से यूपी तैयार

यूपी में कांग्रेस अपने दम पर भी चुनाव में मज़बूत चुनाव लड़ सकती हैं

कांग्रेस का हर सिपाही सड़क पर उतरकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है

लखनऊ,( Shah Times)। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश को लेकर यूपी कांग्रेस ऐसी तैयारियों में जुटी है कि देखने वाले सोचने पर मजबूर हो जाए।

 यूपी कांग्रेस सहित दिल्ली भी सक्रिय दिखाई दे रही है अगर इसी मेहनत से कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करें तो उनके मुँह नही खुल पाएंगे जो कांग्रेस को कमज़ोर कह कर खुद को मजबूत दर्शाने की कोशिश करते हैं सही मायने में यूपी में कांग्रेस कमज़ोर नहीं है उसका कार्यकर्ताओं में जोश नहीं है उसके जोश को वापिस लाना होगा शायद उसी को वापिस लाने पर काम किया जा रहा है समय रहते अगर यह सब हुआ तो यूपी में कांग्रेस अपने दम पर भी चुनाव में मज़बूत चुनाव लड़ सकती हैं।

जननायक  राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से होते हुए नागालैण्ड, असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, की यात्रा तय करके उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए आगामी 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में प्रवेश कर प्रदेश के 20 जनपदों से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

यात्रा के भव्य स्वागत एवं यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्ति हो सके इसके लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त एआईसीसी/पीसीसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

 तदपश्चात यात्रा से सम्बन्धित जनपदों के प्रदेश पदाधिकारी/जिला शहर अध्यक्ष, एवं फ्रन्टल/विभाग/प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं चेयरमैन, समस्त लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों की भी बैठक यात्रा की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष  अजय माकन ने कहा कि जननायक  राहुल गांधी के इस यज्ञ में आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। आप सब डोनेट फार न्याय की मुहिम से जुड़कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे सामने राजनीतिक संकट है जिसके लिए हम सभी को एक साथ खडे़ होने की आवश्यकता है। देश की राजनीति आज एक कठिन दौर से गुजर रही है, लोकतांत्रिक मूल्य एवं संविधानिक अधिकारों पर फासीवाद के बादल छा गये हैं। ऐसे में जननायक  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के आम जनमानस के लिए एक उम्मीद की किरण के रूप में आई है।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय ने कहा कि उप्र अपने जननायक राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस का हर सिपाही सड़क पर उतरकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ भारत की विभिन्न संस्कृतियों का समागम है। यात्रा से समाज का प्रत्येक वर्ग दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा, महिला, सभी जुड़ रहे हैं। जिस तरह से अन्य प्रदेशों में यात्रा का भव्य स्वागत और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हुई है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत और भारी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।  मेरा विश्वास है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया परिवर्तन लेकर आयेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि आज का दौर सोशल मीडिया का है और आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाये।

बैठक में पूर्व सांसद, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कमल किशोर कमांडो, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर