गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूथ बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने यूपी की टीम रवाना

None 2023-06-25 17:11:53
यूथ बाक्सिंग महिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने यूपी की टीम रवाना

झांसी । वीरांगना नगरी झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिनों तक प्रशिक्षण हासिल कर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग टीम में शामिल हुई 12 खिलाडियों का दल रविवार की सुबह राष्ट्रीय यूथ महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में कल से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय यूथ महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन झांसी में किया गया। उत्तर प्रदेश की टीम के चयन से पहले झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिन के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था । उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अनुरोध पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के समन्वय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी (Jhansi) में आयोजित इस शिविर में प्रदेश भर से आयी 24 बॉक्सिंग खिलाडियों के खेल को कोच रूखसार बानो ने और चमकाने में मदद की। प्रशिक्षण शिविर के बाद 12 खिलाडियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया ।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की बॉक्सिंग टीम में चयनित खिलाडियों में शामिल हैं: शिवांगी पाल 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग(कानपुर), चंचल चौधरी 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग (मेरठ),सलानी गुप्ता 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग (बनारस) , बबीता सिंह 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग (आगरा), अनुरीत 54 से 57 किलोग्राम (गौतमबुधनगर), अनामिका यादव 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग (बरेली), श्रद्धा अहिरवार 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग (झांसी) , हर्षिका राणा 63 से 66 किलोग्राम का वर्ग (सहारनपुर) जानवी 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग (इलाहाबाद), अंजली चौधरी 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग (बुलंदशहर) , महक 75 से 81 किलोग्राम वर्ग (मेरठ) और सैयद उमरा मायूसी 81 + किलोग्राम भार वर्ग (गोरखपुर) ।

टीम की चीफ़ कोच रुखसार बानो और असिस्टेंट कोच प्रवेश कुमार हैं साथ ही टीम के साथ डॉक्टर कार्तिक त्यागी भी शामिल हैं।

टीम के झांसी से रवाना होते समय उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डॉ़ रोहित पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को हौंसलाअफजाई करते हुए बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की साथ ही कोच को भी बधाई दी। उत्तर प्रदेश के बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार और क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी झांसी सुरेश बोनकर ने भी टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर