गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

UPSTF ने 50 हजार का इनामी शार्पशूटर किया गिरफ्तार

None 2023-09-16 15:17:38
UPSTF ने 50 हजार का इनामी शार्पशूटर किया गिरफ्तार

कुख्यात शातिर अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के पश्चिमी इलाके में सक्रिय कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद में यूपीएसटीएफ (UPSTF) की कई गठित इकाइयों में से एक मेरठ (Meerut) इकाई ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर इंचोली (Incholi) थानाक्षेत्र से कुख्यात अपराधी सन्नी काकरान के शार्प शूटर और 50 हजार के इनामी बदमाश रवि कुमार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपीएसटीएफ (UPSTF) की ओर से शनिवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विगत काफी दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में कुख्यात शातिर अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी।

इस सम्बन्ध में एसटीएफ (UPSTF) की विभिन्नटीमों को इस बारे में सूचना एकत्र कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में एसटीएफ की मेरठ फील्ड इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर जानकारी एकत्र कर रहीं थीं।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की 50 हजार का इनामी बदमाश रवि मवाना की ओर आ रहा है। वह मसूरी या नगलीईशा के रास्ते से होते हुए दौराला जायेगा।

इस सूचना पर निरीक्षक सुनील कुमार (Sunil Kumar) के नेतृत्व में टीम ग्राम मसूरी थाना इंचैली (Incholi) तिराहे पर पहुंची तो वहां पर पहले से इंचैली थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह मय हमराह पुलिस बल के मौजूद थे। उन्होंने भी मुखबिर की सूचना पर अपराधी की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की थी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद इंचैली (Incholi) की टीम को मसूरी लाॅवड तिराहे पर तथा एसटीएफ टीम नगली ईशा से दौराला (Daurala) की तरफ जाने वाले रास्ते पर अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर पश्चात एक मोटर साईकिल रंग काला मवाना की तरफ से आते हुये नगली र्दशा से दौराली की तरफ जाते हुये दिखाई दी।

मुखबिर ने इस पर अपराधी की पहचान की और इसके बाद दोनों टीमों ने अपराधी का पीछा किया और उसे रूकने को कहा लेकिन खुद को पुलिस ने घिरा देख रवि भागने लगा और जल्दबाजी में उसकी मोटरसाइकिल मोड़ पर फिसलकर गिर पड़ी लेकिन अपराधी ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इस पर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान रवि कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम भगवानपुर (Bhagwanpur) थाना दौराला (Daurala) जनपद मेरठ के रूप मे हुई, घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अपराधी सन्नी काकरान का शार्प शूटर है तथा सन्नी काकरान के कहने पर कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना इंचैली जनपद कई मामले दर्ज हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर