शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ वार का दिया 'लाइसेंस'

None • 2023-05-31 13:06:46
अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ वार का दिया 'लाइसेंस'

वाशिंगटन,(शाह टाइम्स)। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा कि अमेरिका ने मॉस्को पर हाल ही में किए गए ड्रोन हमलों की सार्वजनिक रूप से अनदेखी कर रहा है और इस प्रकार से वह यूक्रेन को रूस के खिलाफ वार करने का 'लाइसेंस' दे रहा है।

अनातोली एंटोनोव ने संवाददाताओं से कहा, “यूक्रेन में छद्म राजनेता केवल एक चीज का ध्यान रखते हैं, वह है अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों की स्थिति। पीले-नीले शेवरॉन धारण करने वाले ठगों के अत्याचारों को देखकर चुप रहना और अनदेखी करना नाजियों को रूसी सशस्त्र बलों के साथ उनके व्यर्थ टकराव को जारी रखने का एक प्रकार का लाइसेंस प्रदान करना है।”

उन्होंने कहा कि माॅस्को पर हाल ही किए गए ड्रोन हमले पर वाशिंगटन का बयान वास्तव में आतंकवादियों को प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों द्वारा माॅस्को पर किये गये ड्रोन हमले के संबंध में वाशिंगटन के बयानों पर गौर किया है। वास्तव में, वह यूक्रेनी आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने जैसा है। केवल अमेरिकी अधिकारियों के वाक्यांश पर गौर करें तो लगता है वह इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं ,जब वे कहते हैं कि जो कुछ हुआ हम उसके बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।”

एंटोनोव ने कहा, “और फिर वे तुरंत मीडिया में आकर हमारे देश के खिलाफ बयान देते हैं। तो वास्तव में, क्या वहां का प्रशासन यह नहीं समझता है कि रूसी क्षेत्र पर यूक्रेनी हमलों का समर्थन नहीं करने के बारे में उनके नारों पर कोई विश्वास नहीं करता है? विशेष रूप से तब जबकि ये वक्तव्य हिचकिचाहट और संकोच के साथ दिए जा रहे हों।”

Russian Ambassador , US, Anatoly Antonov, Russia, drone attacks Moscow, Ukraine, Shah Times .

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर