शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए करे बर्फ थेरेपी का इस्तेमाल

None 2024-07-01 09:44:44
चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए करे बर्फ थेरेपी का इस्तेमाल

बर्फ थेरेपी चेहरे पर रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है, जिससे त्वचा को प्राकृतिक चमक मिल सकती है।

New Delhi , (Shah Times) । हम लोग अब तक चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। फेस मास्क, होम मेड क्रीम, फल सब्जियों का भी यूज करती है।खासकर महिलाएं अपनी खुबसूरती का बहुत ज्यादा ख्याल रखती है।

तो चलिए आज हम आपको बताने वाले है चेहरे की खुबसूरती बनाए रखने का एक राज। हम यहां पर एक ऐसे होममेड आइस फेशियल के बारे में बताने वाले हैं। जिसे अप्लाई करने से आपके चेहरे की चमक में इजाफा तो होगा ही साथ ही साथ स्किन से जुड़ी परेशानियों से भी आपको निजात मिल सकती है।

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

चेहरे पर बर्फ लगाने से बहुत फायदे होते हैं। मुंहासे वाली स्किन पर बर्फ लगाने से बहुत फायदा हो सकता है। सूजन वाली जगह पर बर्फ लगाने से लालिमा और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

बर्फ सूजन को कम करके और त्वचा को मुंहासे से बचाने का काम करती है। बर्फ त्वचा को कसने और सूजन को कम करके उम्र बढ़ने के शुरुआती लक्षणों को रोकने में मदद कर सकती है। चेहरे पर बर्फ की मालिश के लाभ यह हैं कि चेहरे की मालिश कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे स्किन यंग नजर आती है।

अगर आप मेकअप लगाने से पहले अपनी त्वचा को तैयार करना चाहते हैं, तो बर्फ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह त्वचा को चिकना करने और छिद्रों को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे मेकअप आसानी से फेस पर ऑबजर्व हो जाता है। इसके अलावा, प्राइमर के रूप में बर्फ का उपयोग करने से आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद मिल सकती है।

बर्फ थेरेपी चेहरे पर रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है, जिससे त्वचा को प्राकृतिक चमक मिल सकती है। बर्फ की मालिश और बर्फ के पानी के छींटे जैसी तकनीकें ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ चमक देने में मदद कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर