गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मच्छरों से निजात पाने के लिए रसोईघर के इन मसालों का करें इस्तेमाल।

None 2025-09-13 19:49:13
मच्छरों से निजात पाने के लिए रसोईघर के इन मसालों का करें इस्तेमाल।
मच्छरों से निजात पाने के लिए रसोईघर के इन मसालों का करें इस्तेमाल। बरसात के मौसम में हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जैसे जल भराव की समस्या, कीचड़ और बहुत सी बीमारियां भी बरसात में आ जाती है।इसी के साथ-साथ एक बहुत बड़ी परेशानी है जिस कारण हमें बहुत से दिक्कत होती है वह है मच्छर। दरअसल बरसात में बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो जाते हैं और इससे कई बीमारियां फैलती है।तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिनके इस्तेमाल से आप मच्छरों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रसोई घर में मौजूद कुछ मसाले की, जिनका इस्तेमाल करके आप एक ऐसा स्प्रे बना सकते हैं जो मच्छर को भगाने में कामयाब होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह चीजें? बरसात के मौसम में कई तरह की दिक्कतें होती हैं, सड़कों पर कीचड़ से लेकर घर में आने वाली बदबू भी इनमें शामिल है। इस मौसम में कीड़े और मच्छर भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। कई लोग मच्छरों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि ये रातभर उन्हें परेशान करते हैं और कई बार डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे मच्छर आपके घर का पता भूल जाएंगे। घरेलू उपाय भी होते हैं मददगार मच्छरों को घर से भगाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, जिनमें सबसे आम बाजार में मिलने वाला लिक्विड होता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए ये काफी परेशानी वाला हो सकता है, क्योंकि इससे निकलने वाला धुआं सीधे आपके फेफड़ों पर असर कर सकता है। ऐसे में आपको नेचुरल तरीके से मच्छरों से छुटकारा पाने की निंजा टेक्टिन पता होनी चाहिए। ये तरीके बाकी तरीकों से ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। नारियल तेल से बनाएं मच्छर भगाने की स्प्रे? मच्छरों को भगाने वाला स्प्रे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको सिर्फ नारियल तेल और युक्लिप्टस ऑयल लेना है। इसमें आप कुछ कपूर के टुकड़ों को पीसकर भी डाल लें। इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे आप स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीम के तेल और नारियल तेल को मिलाकर भी स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसे उन जगहों पर स्प्रे कर सकते हैं, जहां से मच्छर सबसे ज्यादा घर में घुसते हैं। यह नुस्खा भी है असरदार मच्छरों को भगाने की दवा बनाने के लिए हमें सबसे पहले कुछ नीम के पत्तों को लेना है। नीम के पत्तों को अच्छी तरह से सुखा लें, इसके लिए आप कुछ दिन इन्हें धूप में रख सकते हैं। अब इन सूखे पत्तों में प्याज और लहसुन के पत्ते भी मिला लें, इसमें आप तेज पत्ता भी मिला सकते हैं। अब इसमें कुछ कपूर के टुकड़े मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद आपकी दवा तैयार है। आप एक दिया लेकर इस पाउडर को जला सकते हैं, जिससे मच्छर बाहर भाग जाएंगे।अगर आपके घर में ज्यादा मच्छर आ रहे हैं तो आपको इसकी वजह भी जरूर पता होनी चाहिए। अक्सर खुले दरवाजों या फिर टूटी हुई जाली से मच्छर घर में घुसते हैं।ध्यान रहे कि आपके घर में ऐसी कोई जगह न हो, जहां से मच्छरों का रास्ता आसान बन सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर