गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश ने भाजपा को दिया झटका

None • 2024-06-04 19:08:24
देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश ने भाजपा को दिया झटका

लखनऊ ,(Shah Times)। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 2019 के चुनाव की तुलना में 28 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 80 में से 62 सीटें जीती थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस को दो सीटें मिली थी लेकिन मौजूदा चुनाव में राजग 36 सीटों पर बढत बनाने में सफल रहा है।

सांस्कृतिक नगरी वाराणसी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार अपना सांसद चुना है हालांकि राम की नगरी अयोध्या के फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लल्लू सिंह हार की दहलीज पर पहुंच चुके हैं वहीं सुलतानपुर से भाजपा की एक अन्य कद्दावर नेता एवं मौजूदा सांसद मेनका गांधी के हाथों से यह चुनाव फिसल चुका है।

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हार की दहलीज पर खड़ा कर गांधी परिवार की परंपरागत सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गढ़ कन्नौज पर फिर से कब्जा कर लिया है।निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक मिले रुझानों में राजग 36 सीटों पर और इंडिया समूह 43 सीटों पर आगे चल रही है।इस अवधि में भाजपा 33,राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) दो और अपना दल (एस) एक सीट पर बढत बनाये हुये हैं वहीं सपा 36 और कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाये हुये हैं।

मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव और लखनऊ में भाजपा के राजनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्धंदी से निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं।अब तक मिले रुझानों में वर्ष 2019 की तुलना में राजग को 28 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है वहीं वर्ष 2019 के चुनाव में मात्र एक सीट पर सिमटी कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर बढ़त बनाने में सफल हुयी है जबकि सपा का यादव परिवार अपनी सभी सीटों पर आगे निकलता नजर आ रहा है।फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला है और सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनायी हुयी है।

रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली संसदीय सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से तीन लाख 89 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं वहीं अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल भाजपा की स्मृति ईरानी से करीब एक लाख 61 हजार वोटों से बढ़त बनाये हुये हैं।इसके अलावा बाराबंकी से तनुज पुनिया करीब दाे लाख 15 हजार मतों से आगे हैं वहीं सहारनपुर से इमरान मसूद 70 हजार वोटो से बढ़त बनाये हुये हैं वहीं अमरोहा,सीतापुर,कानपुर और इलाहाबाद में भी कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं।लखनऊ में राजनाथ सिंह ने करीब 73 हजार वोटों से आगे हैं।

गौतमबुद्धनगर में डा महेश शर्मा तीन लाख से अधिक मतों से निर्णायक बढ़त ले चुके हैं।मथुरा में हेमा मालिनी दो लाख से अधिक मतों से आगे हैं।गाजियाबाद,बुलंदशहर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भाजपा आगे चल रही है।यादव बाहुल्य बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य कुछ जिलों में सपा ने भाजपा के मुकाबले बढ़त बनायी हुयी है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में,डिपंल यादव मैनपुरी में , फिरोजाबाद से अक्षय यादव , आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव आगे हैं।इटावा में जितेंद्र यादव भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।रामपुर,मुरादाबाद,कैराना, मुजफ्फरनगर, अलीगढ,एटा,धौरहरा में सपा उम्मीदवार लीड ले रहे हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर