गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका

None 2024-03-17 21:10:24
उत्तराखंड कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका

विधायक राजेंद्र भंडारी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल


हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है राजेंद्र भंडारी

केंद्रीय मंत्री गोयल, सीएम धामी, प्रभारी गौतम व बलूनी ने दिलाई सदस्यता


देहरादून,(Shah Times) । उत्तराखण्ड कांग्रेस का कुनबा दरक कर सिमटता जा रहा है, हर रोज कोई न कोई नेता, पूर्व विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहें हैं। दो दिन पहले ही पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद ने कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, बीते दिवस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, आज (रविवार) को कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है।


चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।अनिल बलूनी ने राजेंद्र भंडारी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।


राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ से मौजूदा विधायक हैं, इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ सीट से विधायक चुने जाने के बाद हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पटखनी दी थी, भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी वर्तमान में चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उससे प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1769306219343499636?t=oAFMO-lRkdAP58OCCPTdjQ&s=19
धन सिंह नेगी ने भी छोड़ी कांग्रेस
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का दामन थाम कर टिहरी विधानसभा से चुनाव लड़े पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, वहीं, तक कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने वाले किशोर उपाध्याय को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था।


कांग्रेस ने भण्डारी की विस सदस्यता रद्द किये जाने को लिखा पत्र
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन-प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी की और से दल-बदल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये जाने का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने दल-बदल कानून के तहत विधायक राजेन्द्र भण्डारी की विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने के लिये विधानसभा अध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया है।
भाजपा कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहीः नवप्रभात
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस से लगातार नेताओं के पलायन को लेकर कांग्रेस में भी अत्ममंथन चल रहा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस अनुशासन समीति के अध्यक्ष नवप्रभात ने शाह टाइम्स के सवाल पर कहा कि जो भी नेता कांग्रेस छोड़ कर जा रहें हैं, वह अपना हित देख रहें हैं। जिन को जाना है, उनको कौन रोक सकता है, स्वार्थ के चलते जा रहे है। भाजपा देश भर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।



ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर