गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Uttarakhand:  डबल मर्डर केस से दहला रुद्रपुर 

None 2023-08-03 18:04:59
Uttarakhand:  डबल मर्डर केस से दहला रुद्रपुर 

Report by- Anuradha Singh

Rudrapur- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में डबल मर्डर केस से दहशत बनी हुई है यहाँ धारदार हथियार से एक दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है इतना ही नहीं घटना का विरोध करने पर महिला की मां को भी हत्यारे ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 7 आजाद नगर का है, जिसके बाद पूरे कैंप में दहशत फैली हुई है हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

खबर के मुताबिक संजय यादव निवासी आजमगढ़ अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 7 आजाद नगर में रहते थे, बताया जाता है कि यहाँ संजय यादव की ससुराल थी जहां उनकी सास भी रहती थी।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-3-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  3  August 23 E-PAPER 

देर रात संजय सोनाली और उनकी बेटी एक कमरे में सो रहे थे जबकि सास और संजय का बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे जिसके बाद अचानक रात में एक अज्ञात युवक घर में घुस आता है और धारदार हथियार से संजय यादव और उनकी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर देता है जिसके बाद नाबालिग बेटी घबराकर अपनी नानी के पास भाग जाती है हत्यारा बच्ची का पीछा करते हुए आवाज सुनकर बाहर आई नानी पर भी धारदार हथियार से हमला कर देता है इस घटना को देख दोनों ही भाई-बहन चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल जाते हैं शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होते हैं तब तक आरोपी फरार हो चुका होता है इस पूरी घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी जाती है।

छानबीन करने पर पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिलती है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर में घुसता दिखाई दे रहा है, पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जांच में जुटी हुई है। डबल मर्डर केस के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर