शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Uttarakhand Medical Service Selection Board की चयन प्रक्रिया स्थगित

None 2023-08-04 01:32:31
Uttarakhand Medical Service Selection Board की चयन प्रक्रिया स्थगित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर की थी शिकायत

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(Chief Minister Pushkar Singh Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (Uttarakhand Medical Service Selection Board) के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री(Chief Minister) से भेंट कर उनको शिकायत की थी, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड(Uttarakhand) में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी(Chief Minister Dhami)  लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। राज्य में इसी कड़ी में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले दिनों जिन भी भर्तियों में धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री(Chief Minister) को मिली उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। गलत गतिविधियों में संलिप्त तमाम लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड(Uttarakhand Medical Service Selection Board) के माध्यम से की जा रही आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा की भर्ती में धांधली का संदेह जताते हुए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रक्रिया की गहनता से जांच करने की मांग मुख्यमंत्री  धामी से की। 

Shah Times Dehradun  4  August 23 E-PAPER 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड(Uttarakhand Medical Service Selection Board) के द्वारा किये गये चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच के निर्देश दिए । प्रतिनिधिमंडल में प्रान्त कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रांत सह संगठन मंत्री अंकित सुन्दरियाल , प्रदेश सहमंत्री ऋषभ रावत, विभाग प्रमुख कौशल कुमार , विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र शामिल थे। अभाविप ने त्वरित कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया । 

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर