गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सफदरजंग अस्पताल में वन महोत्सव की धूम

None 2023-07-23 11:49:59
सफदरजंग अस्पताल में वन महोत्सव की धूम

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के अनुपालन में सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ढाई सौ से अधिक वृक्ष लगाएं

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में धूमधाम से वन महोत्सव (Forest Festival) मनाया गया। जिसके तहत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना तलवार (Dr Vandana Talwar) सभी अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, डॉ पी एस भाटिया (Dr P S Bhatia), डॉक्टर जयंती मणि (Dr. Jayanthi Mani), डॉ कपिल सूरी (Dr. Kapil Suri), डॉक्टर आर पी अरोड़ा (Dr R P Arora), डॉक्टर तिलकराज सिंह (Dr. Tilakraj Singh), नोडल ऑफिसर हॉर्टिकल्चर विभाग (Horticulture Department) ने वृक्षारोपण किया।

माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा पारित निर्देशों के अनुपालन में सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ढाई सौ से अधिक वृक्ष लगाएं। वृक्षारोपण (Tree Planting) कितना पुनीत कार्य है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) वृक्षारोपण को लेकर संकल्पित है।

चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर वंदना तलवार ने अपने संदेश में वृक्षारोपण के लिए सब को जागरुक किया। उन्होंने मरीजों के लिए अस्पताल के अंदर चिन्हित क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट बनाने का परामर्श दिया। जिसमें वृक्षों के साथ बेंनचेज एवंम कैनोपीज लगाने का सुझाव था। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी अरोड़ा (Dr RP Arora) ने सभी से अपील की कि विशेष दिवसों पर पौधारोपण करें। आज पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण (Tree Planting) अति आवश्यक हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हमें जहां प्रदूषण नियंत्रण (pollution control) पर ध्यान देना है, वही वृक्षारोपण को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। तभी पर्यावरण संतुलन (environmental balance) संभव है और मानव जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है। आज जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पर्यावरण असंतुलन है। वृक्षारोपण से इस पर्यावरण असंतुलन को ठीक किया जा सकता है।ऐसी स्थिति में अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर