गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

VHP नेता राजेश ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा बीजेपी का दामन

None 2023-07-10 14:22:56
VHP नेता राजेश ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ थामा बीजेपी का दामन

भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के पूर्व केन्द्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष आज यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजेश तिवारी को अंगवस्त्र पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने किया। इस अवसर पर विदिशा जिला अध्यक्ष डॉ राकेश जादौन ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजेश तिवारी को भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है। सावन के पहले सोमवार को पार्टी में राजेश तिवारी के रूप में शुभ प्रवेश हुआ है। उनका लंबा सामाजिक जीवन रहा है, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगल दल में काम करने के उनके लंबे अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा ।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राजेश तिवारी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने वाले सामाजिक नेतृत्व के पुरोधा राजेश तिवारी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वे भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हैं। उनके आने से भाजपा के काम को और मजबूती मिलेगी। पार्टी को उनके कौशल का लाभ मिलेगा, वे पुनः उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश तिवारी ने कहा कि आज उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। वे बाल्यकाम से स्वयंसेवक रहते हुए सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने, उस आंदोलन से वे बचपन से जुड़ा हुए हैं।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस दौरान उन्होंने देखा कि भाजपा सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाते हुए भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण का सपना पूरा किया है। इससे प्रभावित होकर वे भाजपा में आए हैं। प्रदेश भाजपा सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा सहित अन्य जनहितैषी व सर्वहारा वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाओं ने उन्हें प्रभावित किया है। इस अवसर पर गंजबासौदा विधायक लीना जैन, विदिशा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, जिला मंत्री चंद्रशेखर दुबे, विधानसभा संयोजक हरि सिंह सिकरवार, शशि यादव, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मनोज कटारे, तीरथ सिंह दरबार, कैलाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष शनि भावसार, सरिता जैन, जितेन्द्र मीणा सहित विदिशा जिले के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर