गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल होकर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और गौमांस बरामद

None • 2025-04-22 17:12:48
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल होकर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और गौमांस बरामद

मुजफ्फरनगर में नई मण्डी पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायल कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अवैध हथियार, गौमांस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

मुजफ्फरनगर (Shah Times)। जिला मुजफ्फरनगर में गौकशी और पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नई मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बागोवाली क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर गौकश को घायल कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौमांस और एक कार बरामद हुई है, जिसका प्रयोग अपराध में किया गया था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में की गई।

थाना नई मण्डी पुलिस टीम संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के लिए बागोवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार को तेज़ी से भगाने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कार को बचाने के प्रयास में बदमाशों ने उसे कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया, जिससे वह खेत में जा घुसी।

पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सौभाग्यवश कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया। अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए कांबिंग अभियान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाम: अजहर पिता का नाम: समीम स्थायी पता ग्राम ककरौली, थाना ककरौली वर्तमान पता: ग्राम बझेड़ी, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगरहै घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक अवैध शस्त्र, गौमांस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक प्रक्रिया तेजी से जारी है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर