गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विजिलेंस की छापामार कार्रवाई से बिजली चोरों में मचा हड़कंप 

None 2024-02-29 18:48:59
विजिलेंस की छापामार कार्रवाई से बिजली चोरों में मचा हड़कंप 

टनकपुर/ बनबसा, आबिद सिद्दीकी (Shah Times) । विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जनपद चंपावत के बनबसा और टनकपुर में छापामार कार्रवाई की विजिलेंस की छापामार कार्रवाई से बिजली चोरों में  मचा हड़कंप इस दौरान  घरों के कनेक्शन और विद्युत मीटर की जांच की गई। टीम ने दो  उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ लिया है।

विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित आर्य के नेतृत्व गई टीम ने बनबसा के गड़ीगोठ तथा टनकपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्लों में छापेमारी की। श्री आर्य ने बताया कि बनबसा के गड़ीगोठ में केसर सिंह पुत्र शेर सिंह ने घरेलू कनेक्शन ले रखा है। उसके द्वारा घरेलू कनेक्शन से वाणिज्य कार्य हेतु इस्तेमाल किया जाते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा ।

 इधर टनकपुर क्षेत्र में काकीॅ फॉर्म निवासी पंकज सिंह पुत्र गोविंद सिंह के द्वारा मीटर से पहले एलटी लाइन में  कट मार के बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा शिवराज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नायकगोठ के द्वारा कटिया डालकर  अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित आर्य ने बताया कि  इस तरह की आपातकालीन चेकिंग कभी भी कहीं भी हो सकती है। कोई उपभोक्ता मीटर बाईपास करके अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ बिजली क्षतिपूर्ति के रूप में राजस्व वसूली भी की जाएगी।

बताया कि जो लोग अवैध केबिल लगाकर बिजली जला रहे हैं, उन पर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा कराया जाएगा। टीम में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर शरद चौधरी जेई नरेंद्र प्रसाद लाइनमैन राजेंद्र, जे पी जोशी सहित विजिलेंस के सुरक्षा कर्मियों की टीम मौजूद थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर