गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

विजयेंद्र येदियुरप्पा बने कर्नाटक भाजपा के नए अध्यक्ष

None 2023-11-11 11:15:31
विजयेंद्र येदियुरप्पा बने कर्नाटक भाजपा के नए अध्यक्ष

बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा (Vijayendra Yediyurappa) को राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राज्य प्रभारी मंत्री अरुण सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी नियुक्ति पत्र से प्राप्त हुई।

पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा (Vijayendra Yediyurappa) को कर्नाटक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है। विजयेंद्र नलिन कुमार कतील की जगह लेंगे, जिन्होंने कर्नाटक (Karnataka) भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया था और उन्हें पिछले वर्ष राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तार मिला था।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पत्रकारों से बात करते हुए, विजयेंद्र ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह पूरी राज्य की यात्रा करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह येदियुरप्पा, केएस ईश्वरप्पा, गोविंद करजोल, बसवराज बोम्मई, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, वी सोमन्ना, और आर अशोक जैसे राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

विजयेंद्र ने कहा कि यह पार्टी नेताओं का कर्तव्य है कि वे कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों को मजबूत करें। 47 वर्षीय विजयेंद्र शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा से पहली बार विधायक बने हैं। वह बेंगलुरु युवा मोर्चा (Bengaluru Youth Front) के सचिव रहे हैं और बाद में उन्हें कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा का महासचिव बनाया गया था।

हालांकि 2018 में विजयेंद्र को मैसूर के वरुणा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया था लेकिन उनके नेतृत्व में केआर पीट और सिरा में उपचुनाव जीतने के बाद उन्हें अगस्त 2020 में राज्य भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया था।

https://shahtimesnews.com/france-raised-voice-that-israels-attacks-on-gaza-should-be-stopped/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर